scorecardresearch

Suzlon, Coal India समेत कई स्टॉक्स में कल बाजार खुलते ही दिखेगा बड़ा एक्शन!

3 अक्तूबर का दिन शेयर मार्केट के लिए काफी अहम है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी शेयर बाजार भी लाल होता दिखा। वहीं इजरायल पर ईरान के ताजा हमले के बाद कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल में 5% का उछाल देखने को मिला। अब ऐसे में गुरुवार को कौन से स्टॉक हैं, जिन पर खबरों के दम पर एक्शन देखने को मिल सकता है।

Advertisement

Suzlon Energy

देश की सबसे बड़े एक्सचेंज NSE से Suzlon Energy Ltd को वॉर्निंग लेटर मिला है। एक्सचेंज ने वॉर्निंग लेटर में साफ कहा है कि अगर आगे ऐसा दोबारा हुआ तो कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस पर तुरंत कदम उठाने की जरुरत है। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से बताया गया है कि उन्हें इससे पहले भी इस तरह की वॉर्निंग मिल चुका है। दरअसल ये नोटिस डिस्क्लोजर नियमों को समय पर पूरा नहीं करने के चलते भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि इंडीपेंडेंट डायरेक्टर मार्क डेसेडेलियर के इस्तीफे और जून में आयोजित एनालिस्ट कॉल के बारे में एक्सचेंजों को वक्त पर जानकारी देने में कंपनी असफल रही है।

advertisement

Aurobindo Pharma

हैदराबाद स्थित अरबिंदो फार्मा ने बताया कि उन्हें 250 mg और 500 mg दोनों खुराकों में Cephalexin Tablets USP के निर्माण और मार्केटिंग के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA)  से अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह प्रोडक्ट अमेरिका स्थित Eli Lilly and Company की बनाई गई रेफरेंस दवा, केफ्लेट टैबलेट के बराबर है।

Coal India 

सितंबर में लगातार दूसरे महीने कोल इंडिया लिमिटेड के प्रोडक्शन में गिरावट देखने को मिली। बारिश की वजह से कोल इंडिया के प्रोडक्शन पर असर देखने को मिला। सितंबर में कंपनी का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 1 पर्सेंट की गिरावट के साथ 5.09 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 5.14 करोड़ टन था। हालांकि ये आंकड़ा अगस्त के मुकाबले बेहतर है, जब कंपनी के प्रोडक्शन में 11.9 पर्सेंट की गिरावट हुई थी।

NMDC 

कंपनी ने सितंबर 2024 में आयरन ओर की बिक्री में 13.8% की बढ़ोतरी की जानकारी दी है। इस महीने की बिक्री 3.54 मिलियन टन (MT) रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3.11 MT थी, जो मजबूत बाजार मांग और ऑपरेशन को दर्शाता है। उत्पादन के आंकड़ों में भी हल्की वृद्धि देखी गई, जिसमें NMDC ने सितंबर 2024 में 3.04 MT आयरन ओर का उत्पादन किया, जबकि सितंबर 2023 में यह 3.00 MT था।

South Indian Bank 

बैंक की ओर से बिजनेस अपडेट जारी किए गए हैं। जिसके तहत Q2 ग्रॉस एडवांसेस 13.1% बढ़कर 84,741 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं डिपॉजिट्स 8.6% बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं। CASA की बात की जाए तो ये 8% बढ़कर 33,583 करोड़ रुपये है। Q2 CASA रेश्यो 32.03% घटकर 31.85% पर आ गया है।

JSW Cement 

JSW ग्रुप की इकाई ने कर्नाटक के विजयनगर प्लांट में ₹461 करोड़ के निवेश के बाद अतिरिक्त दो मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता के कमीशन की घोषणा की। इस विस्तार से संयंत्र की कुल क्षमता 6 MTPA हो गई है, जिससे JSW सीमेंट की कुल ग्राइंडिंग क्षमता 20.6 MTPA तक बढ़ गई है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।