scorecardresearch

स्मॉलकैप फार्मा कंपनी की अमेरिका में एंट्री! 100% स्वामित्व वाली नई यूनिट के गठन का ऐलान - डिटेल्स

फार्मा और स्पेशियलिटी केमिकल्स कारोबार से जुड़ी सुदर्शन फार्मा ने अमेरिका में अपनी 100% स्वामित्व वाली नई सहायक कंपनी का गठन किया है। कंपनी का मानना है कि इस कदम से अमेरिकी बाजार में उसकी पहुंच और ग्राहक आधार मजबूत होगा।

Advertisement

842.31 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इंटीग्रेटेड फार्मा और स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज ने अमेरिका में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली (Wholly-Owned Subsidiary) कंपनी Sudarshan Industries Inc. (Sudarshan USA) का गठन कर लिया है।

advertisement

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सुदर्शन यूएसए का रजिस्ट्रेशन 5 जून 2026 को अमेरिका के डेलावेयर राज्य में किया गया। यह कंपनी फार्मास्यूटिकल्स, दवाइयों, एंटीबायोटिक्स, हेल्थकेयर, न्यूट्रास्यूटिकल्स, आयुर्वेदिक उत्पादों, वैक्सीन, एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (API), स्पेशियलिटी केमिकल्स और अन्य संबद्ध उत्पादों के निर्माण, आयात-निर्यात, थोक और खुदरा कारोबार से जुड़े कार्य करेगी।

सुदर्शन इंडस्ट्रीज ने सुदर्शन यूएसए की 1 करोड़ (1,00,00,000) शेयरों को सब्सक्राइब किया है, जिनका फेस वैल्यू 0.00001 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर है।

कुल निवेश 100 अमेरिकी डॉलर (करीब 9,600 रुपये) का है, जिससे कंपनी की नई इकाई में 100% हिस्सेदारी होगी। कंपनी का कहना है कि इस कदम से उसे अमेरिकी बाजार में ग्राहक आधार बढ़ाने और कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी। निवेश की राशि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद नकद रूप में भेजी जाएगी।

Sudarshan Pharma Share Price

आज सुबह 10 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Sudarshan Pharma Q4FY26 Results

मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 44.80% बढ़कर 10.73 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7.41 करोड़ रुपये था। वहीं, बिक्री 36.72% बढ़कर 220.92 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पहले 161.59 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 55.64% बढ़कर 23.30 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 14.97 करोड़ रुपये था। सालाना बिक्री भी 39.21% बढ़कर 703.06 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 505.04 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।