scorecardresearch

Stocks to Buy, Sell or Hold: DMart, Nestle, Trent, Asian Paints, HUL, Dabur; कहां लगाएं दांव और कहां नहीं?

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और LPG की तंगी ने रोजमर्रा की चीजों को महंगा बना दिया है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने इस मुश्किल माहौल में निवेश के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है।

Advertisement
AI Generated Image

Stocks to BUY, Sell or Hold: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम उपभोक्ता तक पहुंचने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और LPG की तंगी ने रोजमर्रा की चीजों को महंगा बना दिया है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने इस मुश्किल माहौल में निवेश के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

महंगाई का दबाव और कंपनियों पर असर

Axis Securities की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल से जुड़े इनपुट- जैसे पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और कच्चा माल महंगे हो रहे हैं। इससे कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ेगा, मांग में रिकवरी धीमी होगी और सप्लाई चेन भी प्रभावित हो सकती है।

Nestle और DMart पर भरोसा

ब्रोकरेज ने Nestle India Ltd को ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 1,500 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पर असर ‘मामूली’ रहेगा, क्योंकि इसका कच्चे तेल से सीधा जुड़ाव कम है और इसकी प्राइसिंग पावर मजबूत है।

इसी तरह Avenue Supermarts Ltd (DMart) को भी 4,450 रुपये के टारगेट के साथ ‘Buy’ रेटिंग मिली है। Axis के अनुसार, कंपनी के पास अपने स्टोर हैं, इसलिए किराये का दबाव नहीं है। EDLP मॉडल महंगाई में सस्ते विकल्प ढूंढने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

पेंट और QSR सेक्टर पर दबाव

पेंट कंपनियां सबसे ज्यादा दबाव में हैं। ब्रोकरेज ने Asian Paints Ltd के लिए ‘Hold’ रेटिंग और 2,700 रुपये का टारगेट दिया गया है, क्योंकि इसकी 40-60% लागत कच्चे तेल से जुड़ी है।

ब्रोकरेज ने कहा कि QSR सेक्टर पर महंगाई और LPG की कमी से दोहरी मार पड़ रही है। ब्रोकरेज ने Westlife Foodworld Ltd को 600 रुपये के टारगेट के साथ ‘Buy’ रेटिंग दी है। बेहतर सप्लाई चेन के कारण इसका असर सीमित रहने की उम्मीद है।

FMCG और रिटेल में मिला-जुला असर

FMCG सेक्टर में PET और HDPE जैसे पैकेजिंग मटेरियल महंगे होने से 100-200 बेसिस प्वाइंट तक मार्जिन दबने की आशंका है। इसलिए ब्रोकरेज ने Hindustan Unilever Ltd पर ‘Hold’ और Dabur India Ltd पर ‘Buy’ रेटिंग दी गई है।

रिटेल सेक्टर में मांग कमजोर पड़ सकती है। Trent Ltd को ‘Buy’ के साथ ‘मीडियम निगेटिव’ असर बताया गया है, जबकि ब्रोकरेज की V-Mart Retail Ltd पर भी ‘Buy’ रेटिंग बनी हुई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।