आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी को मिली 6.91 MW पावर प्लांट की मंजूरी, सोमवार को फोकस में रहेगा स्टॉक
Godawari Power and Ispat Ltd को 6.91 मेगावाट वेस्ट हीट पावर प्लांट के लिए मंजूरी मिल गई है और ट्रायल रन शुरू हो चुका है। अप्रैल अंत तक कमर्शियल ऑपरेशन संभव है। कंपनी ने FY26 में उत्पादन के कई रिकॉर्ड बनाए, जिससे स्टॉक निवेशकों के रडार पर बना हुआ है।

आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) ने बीते गुरुवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसकी वजह से कंपनी का स्टॉक सोमवार 6 अप्रैल को निवेशकों के रडार पर रहेगा। आज शुक्रवार को शेयर बाजार गुड फ्राइडे के कारण बंद है।
कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि बीते 2 अप्रैल 2026 को कंपनी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड से 6.91 मेगावाट क्षमता वाले वेस्ट हीट रिकवरी आधारित पावर प्लांट के संचालन की अनुमति मिल गई है।
यह प्लांट रायपुर के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में लगाया गया है, जहां पेलेट प्लांट और फेरो अलॉय यूनिट से निकलने वाली फ्ल्यू गैस की वेस्ट हीट का उपयोग किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि इस प्लांट का ट्रायल रन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है और इसके अप्रैल 2026 के अंत तक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है।
Godawari Power and Ispat Share Price
कंपनी का शेयर बीते गुरुवार को बीएसई पर 0.38% या 1.05 रुपये गिरकर 277.10 रुपये पर बंद हुआ था।
Godawari Power and Ispat Q4 Business Update
हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि वित्त वर्ष 2025-26 में आयरन ओर माइनिंग और वैल्यू-ऐडेड स्टील प्रोडक्ट्स के उत्पादन में उसने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर हासिल किया है। आयरन ओर माइनिंग पिछले वित्त वर्ष 23.42 के मुकाबले वित्त वर्ष 26 में 27.49 लाख टन रही। आयरन ओर पेलेट्स 24.49 से बढ़कर 28.56 लाख टन, स्पंज आयरन (DRI) 5.94 से बढ़कर 6.50 लाख टन और स्टील बिलेट्स 4.88 से घटकर 4.77 लाख टन रहा।
इसके अलावा वायर रॉड्स 2.24 से बढ़कर 2.31 लाख टन और HB वायर का 1 लाख से बढ़कर 1.01 लाख टन का उत्पादन हुआ। पावर जनरेशन भी बढ़कर 86.58 करोड़ यूनिट (kWh) पहुंच गया, जो पिछले साल 83.45 करोड़ यूनिट था।

