scorecardresearch

Siemens, CG Power, L&T, Cummins: किसे खरीदे और किसे बेचें? ब्रोकरेज Kotak Institutional से जानिए टारगेट

आज दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की जहां ब्रोकरेज ने कुछ शेयरों पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड किया है, कुछ शेयरों पर SELL कॉल तो कुछ पर BUY कॉल भी दिया है। चलिए जानते है ब्रोकरेज ने किन-किन शेयरों पर क्या सलाह दी है?

Advertisement

Stocks to BUY, SELL or HOLD: शेयर बाजार में आज कई दिनों के बाद शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स 1% से अधिक चढ़कर बंद हुए। ऐसे में अब अगर आप कल यानी गुरुवार के कारोबार के लिए कुछ ऐसे शेयर की तलाश कर रहे हैं जहां आपको मोटा मुनाफा हो सकता है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है। 

advertisement

आज दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की जहां ब्रोकरेज ने कुछ शेयरों पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड किया है, कुछ शेयरों पर SELL कॉल तो कुछ पर BUY कॉल भी दिया है। चलिए जानते है ब्रोकरेज ने किन-किन शेयरों पर क्या सलाह दी है?

इन शेयरों पर रेटिंग अपग्रेड 

Carborundum Universal और Praj Industries पर ब्रोकरेज ने अपने रेटिंग को अपग्रेड करते हुए BUY कॉल दिया है। 

ब्रोकरेज ने कहा कि इस स्टॉक्स के पास निकट अवधि की इनकम का आधार भी कम है, जिससे Carborundum Universal को 980 रुपये और Praj Industries को 740 रुपये का फेयर वैल्यूएशन मिलता है।

इन शेयरों पर Add की रेटिंग

ABB India और Thermax पर ब्रोकरेज ने Add की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने ABB India का टारगेट प्राइस 5,350 रुपये और Thermax का टारगेट प्राइस 3,600 रुपये का रखा है। 

इन शेयरों पर Reduce की रेटिंग

Siemens और Larsen & Toubro Ltd (L&T) पर ब्रोकरेज पर Reduce की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि Siemens की फेयर वैल्यू 4,700 रुपये है और L&T की फेयर वैल्यू 3,400 रुपये है। 

इस शेयर पर BUY कॉल

Cummins India पर ब्रोकरेज ने BUY कॉल दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस शेयर की फेयर वैल्यू 3,700 रुपये है।

इस शेयर पर SELL कॉल

CG Power को ब्रोकरेज ने बेचने की सलाह दी है। 

ब्रोकरेज ने कहा कि L&T, Praj Industries और Carborundum Universal जैसे चुनिंदा स्टॉक ऐतिहासिक कारोबार CAGR से कम के फैक्टर पर रहे हैं। इस मीट्रिक पर ABB, Cummins  और Thermax 1-1.6 प्रतिशत की रेंज में हैं, जबकि Siemens और CG Power ऐतिहासिक बिजनेस CAGR से 4-7 प्रतिशत अधिक का फैक्टर बने हुए हैं। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।