scorecardresearch

Stocks to Buy on Tuesday: मंगलवार को कमाई कराएं ये शेयर्स? ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

गिरते बाजार में ब्रोकरेज ने आज तीन स्टॉक्स पर BUY कॉल दिया है। ब्रोकरेज ने मजबूत टेक्नीकल चार्ट के आधार पर इन तीन स्टॉक्स को चुना है।

Advertisement
Stocks to Buy on Tuesday
Stocks to Buy on Tuesday

Stocks to Buy on Tuesday: भारतीय इक्विटी बाजारों में बढ़ते बिकवाली दबाव के बीच, घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने अपने तीन टॉप पिक्स बताए जिसपर ब्रोकरेज ने BUY कॉल दिया है। ब्रोकरेज ने मजबूत टेक्नीकल चार्ट के आधार पर इन तीन स्टॉक्स को चुना है। इन स्टॉक का नाम है: Bharti Airtel Ltd, Chalet Hotels Ltd और  Redington Ltd चलिए एक-एक कर जानते हैं। 

advertisement

Bharti Airtel Ltd

ब्रोकरेज Axis Securities ने इस शेयर पर BUY कॉल देते हुए इसका टारगेट प्राइस 1,811-1,875 रुपये का दिया है। एक्सपर्ट ने इस शेयर पर 1,619 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। 

ब्रोकरेज ने कहा कि फरवरी 2025 की शुरुआत में भारती एयरटेल ने वीकली चार्ट पर सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न को तोड़ते हुए 1,654 रुपये पर मजबूत बुलिश कैंडल का समर्थन किया, जो मिडियम टर्म के अपट्रेंड की पुष्टि करता है।

Chalet Hotels Ltd

ब्रोकरेज Axis Securities ने इस शेयर पर BUY कॉल देते हुए इसका टारगेट प्राइस  747-785 रुपये का दिया है। एक्सपर्ट ने इस शेयर पर 660 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। 

ब्रोकरेज ने कहा कि Chalet Hotels के पास जून 2024 के पहले हफ्ते में स्थापित 670 रुपये के निचले स्तर पर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। स्टॉक के डेली चार्ट पर एक बुलिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाई दिया है, जो यह दर्शाता है कि शेयर में एक संभावित उलटफेर हो सकता है।

Redington Ltd

ब्रोकरेज Axis Securities ने इस शेयर पर BUY कॉल देते हुए इसका टारगेट प्राइस  255-265 रुपये का दिया है। एक्सपर्ट ने इस शेयर पर 223 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

ब्रोकरेज के अनुसार, रेडिंगटन एक उभरते हुए चैनल के भीतर कारोबार कर रहा है, जिसमें हाल ही में निचले बैंड पर सपोर्ट मिला है। यह अब ऊपरी बैंड की ओर बढ़ रहा है, जो एक मजबूत अपट्रेंड की ओर इशारा करता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।