scorecardresearch

Stocks to Buy: इन 3 शेयरों में मोटी कमाई का मौका! ब्रोकरेज Axis Securities का बुलिश व्यू - चेक करें टारगेट

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी वीकली टेक्निकल रिपोर्ट में तीन शेयरों- चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPCL), जेन टेक्नोलॉजीज और फेडरल बैंक को अगले 3-4 हफ्तों के लिए टॉप पिक बताया है। चलिए जानते हैं इन शेयरों पर ब्रोकरेज की क्या राय है और इनका टारगेट प्राइस कितना है।

Advertisement
AI Generated Image

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी वीकली टेक्निकल रिपोर्ट में तीन शेयरों- चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPCL), जेन टेक्नोलॉजीज और फेडरल बैंक को अगले 3-4 हफ्तों के लिए टॉप पिक बताया है।

ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर टेक्निकल संकेत के आधार पर 16% तक का रिटर्न दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इन शेयरों पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

advertisement

Chennai Petroleum Share Price Target

एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक, चेन्नई पेट्रोलियम ने 1110-1130 रुपये के तीन साल पुराने मल्टीपल रेजिस्टेंस जोन के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है। यह ब्रेकआउट भारी वॉल्यूम के साथ हुआ, जो निवेशकों की मजबूत भागीदारी को दिखाता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 दिनों के सभी प्रमुख सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही RSI जैसे मोमेंटम संकेतक भी तेजी के पक्ष में बने हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, CPCL अगले कुछ हफ्तों में 1285-1315 रुपये तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर से करीब 13-16% की संभावित तेजी दिखाता है।

Federal Bank Share Price Target

ब्रोकरेज ने कहा कि फेडरल बैंक के शेयर ने वीकली चार्ट पर 300 रुपये के स्तर के ऊपर कप एंड हैंडल पैटर्न का निर्णायक ब्रेकआउट दिया है। यह तेजी मजबूत वॉल्यूम और बुलिश कैंडल के साथ दर्ज की गई।

ब्रोकरेज ने कहा कि शेयर ने 305 रुपये का नया ऑल-टाइम हाई भी बनाया है, जो निवेशकों के पॉजिटिव सेंटीमेंट को दिखाता है।

डेली चार्ट पर मिले बोलिंगर बैंड बाय सिग्नल और मजबूत RSI संकेतक भी तेजी की पुष्टि करते हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि शेयर 326-334 रुपये के दायरे तक जा सकता है, जो 8-11% तक का संभावित रिटर्न दिखाता है।

ZEN Technologies Share Price Target

ब्रोकरेज ने कहा कि जेन टेक्नोलॉजीज ने 1700-1710 रुपये के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दर्ज किया है। एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार, यह ब्रेकआउट शॉर्ट और मीडियम टर्म ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3-4 हफ्तों में यह शेयर 1,980-2,020 रुपये पर पहुंच सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।