Q3 रिजल्ट्स के बूते स्टॉक रॉकेट, ₹30 का शेयर करेगा पैसा डबल? जानिए एक्सपर्ट की राय
मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह का कहना है कि पिरामिड तरीके से निवेश करना चाहिए। ये नहीं की एक ही बार में सारा निवेश कर दिया जाए। ऐसे में निवेशक ट्रैप में फंस जाते हैं।

रिजल्ट्स का सीजन जारी है और जिस तरह के रिजल्ट्स आ रहे हैं, जाहिर सी बात है स्टॉक भी तुरंत उसी तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। अच्छे तो तेजी और बुरे तो धड़ाम। आज एक ऐसे ही स्टॉक पर चर्चा करने जा रहे हैं, जिसने क्वार्टरली रिजल्ट्स के बूते बड़ी छलांग लगाई है। करीब 30 रुपए वाले इस बैंकिंग स्टॉक को लेकर क्या है मार्केट एक्सपर्ट की राय? भविष्य के लिए इस स्टॉक में कितना दम दिख रहा है? साथ ही समझेंगे कि सस्ता स्टॉक मजबूत नंबर्स के आधार पर भागे तो मौके को लपकना चाहिए या फिर अलग तरह की रणनीति कैसे बनानी चाहिए ताकि निवेश किसी ट्रैप में न फंसे। इस स्टॉक का नाम है South Indian Bank, ये एक स्मॉल कैप प्राइवेट बैंक है। बैंक के Q3 रिजल्ट्स के बाद स्टॉक में धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है। यहां तक के शेयर ने अपने लाइफ टाइम हाई को भी छुआ। जनवरी 2016 के बाद से ये स्टॉक का सबसे उच्चतम लेवल रहा है। अगस्त 2022 में ये स्टॉक 7 रुपए पर ट्रेड कर रहा था और देखते ही देखते ये फर्राटा हो गया। पिछले 6 महीने में ये स्टॉक 35% रिटर्न दे चुका है। वहीं एक साल में 70% भाग चुका है ये स्टॉक।
South Indian Bank Q3 के रिजल्ट्स कैसे हैं?
साल दर साल के आधार पर देखें तो पिछले साल दिसंबर 2022 में बैंक का नेट प्रॉफिट 102 करोड़ रुपए था, जो अब दिसंबर 2023 में बढ़कर 305 करोड़ रुपए हो गया है। यानि प्रॉफिट में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। ग्रॉस NPA की बात की जाए तो सितंबर क्वार्टर में ये 4.96% था जो इस क्वार्टर में घटकर 4.74% हो गया है। 0.22% की गिरावट देखने को मिली है। अगर साल दर साल के आधार पर भी देखें तो ये 5.48% था। नेट NPA की बात की जाए तो सितंबर क्वार्टर में ये 1.70 प्रतिशत था और जो अब घटकर 1.61 प्रतिशत हो गया है। वहीं NII यानि नेट इंट्रस्ट मार्जिन की बात की जाए तो साल दर साल के आधार पर 1% की गिरावट है, जो 819 करोड़ पर पहुंच गया है। क्योंकि ये साउथ इंडियन बैंक है तो गोल्ड लोन पोर्टफोलियो के बारे में जानना भी जरूरी है। तो यहां गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में 17.74% की बढ़ोतरी के साथ 13,000 करोड़ से बढ़कर 15,370 करोड़ हो गया है। बैंक के लोन बुक की बात की जाए तो साल दर साल के आधार पर इसमें 35.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।1609 करोड़ से बढ़कर ये 2,186 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
अब यहां जानते हैं मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह का क्या कहना है?
उनका कहना है कि बैंक के नंबर्स बहुत अच्छे हैं और मैनेजमेंट बहुत ही एग्रीसिव तरीके से आगे बढ़ रहा है। 32 रुपए के लेवल पर एक रजिस्टेंस दिख रहा है, अगर ये ब्रेक होगा तो स्टॉक में तेजी आएगी। जितना नजरिया लंबे वक्त के लिए है तो ये स्टॉक 60 रुपए पर भी जा सकता है।
Also Read: Nova Agritech IPO में निवेश से बनेगा पैसा? जानिए कंपनी के फाइनेंशियल्स से लेकर बिजनेस मॉडल तक
Q3 नंबर्स पर मैनेजमेंट ने क्या कहा?
साउथ इंडियन बैंक के MD & CEO पी.आर शेषाद्री का कहना है कि जो स्ट्रेटर्जी बैंक ने अपनाई है, वो बैंक के बिजनेस परफॉर्मेंस की ग्रोथ आगे भी जारी रखेगी। क्वार्टर के दौरान, बैंक ने सभी डिजायर्ड क्वालिटी एसेट्स सेगमेंट में शानदार ग्रोथ रजिस्टर की है, जिसमें कॉरपोरेट, SME, ऑटो लोन, क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन जैसे सेगमेंट शामिल है। मिस्टर शेषाद्री का कहना है कि बैंक कम जोखिम प्रोफ़ाइल के साथ फ्रेश एडवांसेस को शामिल कर सकता है।
दूसरे फाइनेंशियल्स पर गौर करें
बैंक का मार्केट कैप 6,435 करोड़ का है। इस स्टॉक का PE 7 है जबकि इस इंडस्ट्री का PE 19.50 है। अगर खास तौर पर तीन चीजों पर गौर करें चाहे EPS हो या ग्रॉस NPA या फिर नेट NPA क्वार्टर के हिसाब से देखें या फिर साल दर साल के हिसाब से, स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। तो इस बैंक में सबसे ज्यादा होल्डिंह रिटेल निवेशकों की है करीब 77%। वहीं FIIs की बात की जाए तो उन्होंने उनकी हिस्सेदारी करीब 14.68% है और DIIs की बात की जाए तो इसमें 7.61% है, जिसमें म्यूचुअल फंड्स, इश्योरेंस जैसी कंपनियां शामिल है। वहीं बैंक ने पिछले साल 30 पैसे का डिविडेंड भी दिया है। लेकिन बीच में दो साल के लिए निवेशकों को डिविडेंड नहीं बांटा गया है। वहीं इसके रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स की बात की जाएतो ये 70.59 है। 70 से ऊपर RSI होने पर स्टॉक ओवरबॉट जोन में माना जाता है।
तेजी वाले स्टॉक में कैसे खरीदारी करें?
मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह का कहना है कि पिरामिड तरीके से निवेश करना चाहिए। ये नहीं की एक ही बार में सारा निवेश कर दिया जाए। ऐसे में निवेशक ट्रैप में फंस जाते हैं। उनकों बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनानी चाहिए और थोड़ा-थोड़ा कर खरीदारी करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर - हमारी ओर से किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

