scorecardresearch

मजबूत Q3 रिजल्ट और दो बड़े अधिग्रहण अपडेट के बाद दौड़ा ये स्मॉलकैप स्टॉक! आपके पोर्टफोलियो में है?

सुबह 10:36 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.27% या 3.90 रुपये चढ़कर 123.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.96% या 3.54 रुपये की तेजी के साथ 123.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

फार्मा और केमिकल कंपनियों को सर्विस देने वाली स्मॉल कैप कंपनी, स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Standard Engineering Technology Ltd) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

सुबह 10:36 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.27% या 3.90 रुपये चढ़कर 123.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.96% या 3.54 रुपये की तेजी के साथ 123.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

स्टॉक में तेजी की वजह कंपनी के मजबूत Q3 नंबर्स हैं। बीते गुरुवार को कंपनी ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि इस दौरान कंपनी की कुल आय ₹196 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 37.1% ज्यादा है।

EBITDA ₹34 करोड़ रहा, जिसमें सालाना आधार पर 17% की बढ़ोतरी हुई और EBITDA मार्जिन 17.1% रहा। टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) ₹27 करोड़ रहा, जो 22.7% बढ़ा है। वहीं टैक्स के बाद PAT ₹20 करोड़ रहा, जिसमें 28.3% की बढ़त दर्ज हुई और PAT मार्जिन 10.4% रहा।

कंपनी ने किया दो अधिग्रहण

Q3 नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने Scigenics (India) Private Limited का सफल अधिग्रहण कर लिया है, जिससे उसने बायोप्रोसेस सिस्टम्स के क्षेत्र में कदम रखा है।

Scigenics को बायोरिएक्टर और फर्मेंटेशन तकनीक में 34 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिससे कंपनी की तकनीकी क्षमता और मजबूत होगी। इस अधिग्रहण के बाद Standard Engineering का काम सिर्फ उपकरण बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अब वह बायोटेक्नोलॉजी, फार्मा और केमिकल उद्योगों के ग्राहकों को पूरी तरह से तैयार (टर्नकी) बायोप्रोसेस समाधान भी प्रदान करेगी।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि उसने Standard C2C Engineering Private Limited में 51% हिस्सेदारी हासिल कर इसका भी अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे से कंपनी को प्रोसेस, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, HVAC और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग जैसी कई तकनीकी सेवाएं अब अपने ही स्तर पर उपलब्ध होंगी।

इससे कंपनी प्रोजेक्ट की योजना बनाने से लेकर उसे शुरू करने (कमीशनिंग) तक की पूरी जिम्मेदारी एक ही जगह से निभा सकेगी। इससे काम की रफ्तार, प्रोजेक्ट कंट्रोल और ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने की क्षमता मजबूत होगी।

Standard Engineering Technology के बारे में

Standard Engineering Technology Limited (SET) एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो मुख्य रूप से दवा (फार्मा) और केमिकल कंपनियों को पूरी तकनीकी सेवाएं देती है।

यह कंपनी प्रोजेक्ट की शुरुआत में प्लानिंग और डिजाइन बनाने से लेकर मशीनों के निर्माण, इंस्टॉलेशन और काम शुरू करवाने (कमीशनिंग) तक की पूरी जिम्मेदारी संभालती है। यानी SET ग्राहकों को एक ही जगह पर पूरी इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराती है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।