scorecardresearch

SpicJet Share Price: सेटलमेंट की ख़बरों के बाद दौड़े स्पाइसजेट के शेयर

हाल ही में स्पाइसजेट ने फंड जुटाने की कोशिशें की थी और ये तीसरी बार कंपनी ने सेटलमेंट कर अपनी बैलेंसशीट को पुख्ता करने की कोशिश की है। अभी तक एयरलाइन को कुल 685 करोड़ रुपये की बचत हुई है। कंपनी का दावा कि उसकी बैलेंसशीट लगातार सुधर रही है।

Advertisement
spice jet
spice jet

स्पाइसजेट लिमिटेड के शेयर गुरुवार के शुरूआती कारोबार में 6 प्रतिशत चढ़ गए, क्योंकि एयरलाइन ने कहा कि उसने इकोलोन आयरलैंड मैडिसन वन के साथ 413 करोड़ रुपये (8 मिलियन) का सेटलमेंट किया है। कंपनी का कहना है कि इससे उसकी लागत में काफी बचत हुई और इसकी बैलेंस शीट मजबूत हुई। स्पाइसजेट ने कहा कि इकोलोन आयरलैंड मैडिसन वन के साथ समझौते से स्पाइसजेट विमानन कंपनी को मिलियन (398 करोड़ रुपये) की बचत होगी।

advertisement


हाल ही में स्पाइसजेट ने फंड जुटाने की कोशिशें की थी और ये तीसरी बार कंपनी ने सेटलमेंट कर अपनी बैलेंसशीट को पुख्ता करने की कोशिश की है। अभी तक एयरलाइन को कुल 685 करोड़ रुपये की बचत हुई है। कंपनी का दावा कि उसकी बैलेंसशीट लगातार सुधर रही है। 


कंपनी इस सेटलमेंट के जरिए दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करेगी, जिससे एयरलाइन के बेड़े और ऑपरेशनल क्षमताओं में वृद्धि होगी। 
5 मार्च को, स्पाइसजेट ने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी, क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ लगभग 11.2 मिलियन डॉलर (93 करोड़ रुपये) का विवाद सुलझाते हुए समझौता किया था।इसके अलावा, 28 फरवरी को, स्पाइसजेट ने सेलेस्टियल एविएशन के साथ अपने 29.9 मिलियन डॉलर (250 करोड़ रुपये) के विवाद को पारस्परिक रूप से सुलझा लिया,जिसके परिणामस्वरूप 235 करोड़ रुपये की बचत हुई थी। 

ताजा घटनाक्रम के बाद, बीएसई पर स्पाइसजेट का शेयर 5.62 प्रतिशत चढ़कर 65.40 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 
इससे स्टॉक ने अपने एक महीने के घाटे को घटाकर 10 फीसदी कर लिया है। पिछले छह महीनों में यह शेयर 58 फीसदी चढ़ा है।

अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा: “हमें इकोलोन आयरलैंड मैडिसन वन के साथ अपने विवाद के सफल समाधान की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो स्पाइसजेट के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।