scorecardresearch

मजबूत तिमाही नतीजों के बाद 5% उछला ये हॉस्पिटैलिटी स्टॉक! 1 साल में दिया 195% का मल्टीबैगर रिटर्न

शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आई है जो कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किया था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 2,816.38 करोड़ रुपये है। 

Advertisement

Stock in Focus: शेयर बाजार में जारी हल्की तेजी के बीच, हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है।

सुबह 11:30 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.88% या 1.88 रुपये चढ़कर 40.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आई है जो कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किया था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 2,816.38 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने निवेशकों को 1 साल में 195 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Spice Lounge Food Works Q3FY26 Results

Q3FY26 रिजल्ट जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 36.13 लाख रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 23.25 लाख रुपये था। वहीं कंपनी का प्रॉफिट Q3 में दोगुना होकर 2.21 लाख रुपये रहा जो एक साल पहले 1.04 लाख रुपये था।

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के बारे में

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड एक डायवर्सिफाइड ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी है, जो अलग-अलग बाजारों में फूड, बेवरेज और एक्सपीरियंस आधारित सर्विस देने पर फोकस करती है।

कंपनी अपने स्वामित्व वाले और फ्रेंचाइजी ब्रांड्स के जरिए दुनियाभर के व्यंजनों, कैज़ुअल डाइनिंग, प्रीमियम पब्स, नाइटलाइफ डेस्टिनेशन और लाइव-इवेंट प्लेटफॉर्म्स का संचालन करती है।

कंपनी के ब्रांड पोर्टफोलियो में Blaze Kebabs, Xora, Salud, Buffalo Wild Wings और Wing Zone जैसे अंतरराष्ट्रीय और खुद के कॉन्सेप्ट शामिल हैं।

स्पाइस लाउंज का फोकस क्यूलिनरी इनोवेशन, मजबूत कस्टमर एंगेजमेंट और प्रमुख शहरी बाजारों में रणनीतिक विस्तार पर है, जिससे यह एक मल्टी-कैटेगरी फूड और लाइफस्टाइल कंपनी के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।