scorecardresearch

बंपर रिटर्न! ₹25 से कम वाले इस शेयर का 1 महीने में 151% उछला भाव - आज 40 लाख से अधिक स्टॉक्स में हुआ ट्रेड

पिछले 1 महीने का अगर चार्ट देखें तो शेयर की लाइन सिर्फ ऊपर ही जा रही है। इसका नतीजा यह हुआ की शेयर ने सिर्फ 1 महीने में निवेशकों को 151% का बंपर रिटर्न दिया है। 

Advertisement

Small Cap IT Stock: शेयर बाजार में शुक्रवार को जारी सुस्त कारोबार के बीच 305.62 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Silverline Technologies Ltd) के शेयर में आज एक बार फिर से 5% का अपर सर्किट लगा है।

पिछले 1 महीने का अगर चार्ट देखें तो शेयर की लाइन सिर्फ ऊपर ही जा रही है। इसका नतीजा यह हुआ की शेयर ने सिर्फ 1 महीने में निवेशकों को 151% का बंपर रिटर्न दिया है। 

advertisement

बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक आज सुबह 9:56 बजे तक कंपनी के 40,95,668 (40.95 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

हाल ही में कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ने Trueledger Technologies FZE द्वारा कंपनी में रणनीतिक निवेश की संभावना को आगे बढ़ाने के लिए सैद्धांतिक (इन-प्रिंसिपल) मंजूरी दे दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, यह कंपनी में अधिकतम ₹80 करोड़ तक निवेश कर सकती है, जिसके बदले उसे करीब 20% तक हिस्सेदारी मिल सकती है।

बोर्ड ने मैनेजमेंट के उस प्रस्ताव पर ध्यान दिया जिसमें कंपनी की संभावित (इंडिकेटिव) पोस्ट-मनी वैल्यू लगभग ₹400 करोड़ बताई गई है। यह अनुमान भविष्य में होने वाली कमाई, विकास योजनाओं और खासतौर पर कंपनी की एआई आधारित बिजनेस रणनीति को ध्यान में रखकर लगाया गया है। यानी कंपनी को उम्मीद है कि अपनी AI-केंद्रित योजनाओं और विस्तार के कारण आगे उसका कारोबार और मूल्य तेजी से बढ़ सकता है।

सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी याकिन जोशी ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कंपनी के बोर्ड ने ट्रूलेजर टेक्नोलॉजीज FZE के 80 करोड़ रुपये तक के रणनीतिक निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निवेश के बदले ट्रूलेजर को कंपनी में लगभग 20% तक हिस्सेदारी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यह सौदा कंपनी के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इससे लंबे समय में शेयरधारकों को फायदा होगा और कंपनी खुद को आगे की तेज़ ग्रोथ के लिए तैयार कर पाएगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।