इस Multibagger Stock पर आए हैरान करने वाले टारगेट्स!
देश की नंबर वन कार मैन्युफैक्टरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने नवंबर महीने में अपनी सेल्स में साल दर साल करीब 11 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है।

देश की नंबर वन कार मैन्युफैक्टरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने नवंबर महीने में अपनी सेल्स में साल दर साल करीब 11 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। जहां डोमेस्टिक बिजनेस में 8 प्रतिशत से ज्यादा का वॉल्यूम ग्रोथ देखा गया, वहीं एक्सपोर्ट में लगभग 25% की तेज़ी आई है। हालांकि एंट्री-लेवल कारों की बिक्री पर दबाव बना हुआ है। फिलहाल मारुति के शेयर ₹11,200 के आस-पास कारोबार कर रहे हैं, और ब्रोकरेज ने इसमें 45 प्रतिशत से अधिक का अपसाइड टारगेट रखा है।
सेंट्रम ब्रोकिंग का आउटलुक
सेंट्रम ब्रोकिंग के मुताबिक, मारुति सुजुकी का लॉन्गटर्म ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव है। SUV सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है, जो डोमेस्टिक सेल्स में 45 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। CNG कारों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है और वर्तमान में 35 प्रतिशत कारें CNG मॉडल में बिक रही हैं। इसके अलावा एक्सपोर्ट में भी अच्छा ग्रोथ है। EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) के क्षेत्र में कंपनी के पास बड़ी योजनाएं हैं।
सेंट्रम ब्रोकिंग की रेटिंग
सेंट्रम ब्रोकिंग ने मारुति सुजुकी के लिए "BUY" रेटिंग जारी रखते हुए ₹16,060 का टारगेट प्राइस रखा है, जो H1FY27E की अनुमानित कमाई (EPS) के आधार पर 27.8x टाइम्स है। वर्तमान स्तर से यह टारगेट 45 प्रतिशत से अधिक का अपसाइड दर्शाता है। हालांकि, SUV सेगमेंट में बढ़ते प्रतिस्पर्धा और ओवरऑल इंडस्ट्री में धीमी ग्रोथ की संभावना को ध्यान में रखते हुए चुनौतियां आ सकती हैं। स्टॉक ने 1 अगस्त को ₹13,675 का लाइफ हाई बनाया था, जो अब 20 प्रतिशत नीचे आ चुका है।
मारुति का EV प्लान
मारुति ने हाल ही में नई Dzire लॉन्च की है, जिसे 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके अलावा, कंपनी ने e-Vitara बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल भी अनवील किया है। गुजरात स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में इसका प्रोडक्शन Q4 में शुरू होने की संभावना है, और 2025 के समर तक इसकी बिक्री यूरोप, जापान और भारत में शुरू हो सकती है। कुल मिलाकर, मारुति इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ अपने EV पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है, और यह देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी बनेगी जो पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड और EV चारों तकनीकी सेगमेंट्स में सक्रिय होगी।
