scorecardresearch

Senco Gold IPO: आज से खुला इश्यू, सबसे पहले देखिए कंपनी के फंडामेंटल

सेनको गोल्ड (Senco Gold Ltd) का IPO आज से खुल गया है। सेन्को ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी है और कंपनी इस इश्यू के जरिए 405 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी। इससे पहले टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स जैसी दिग्गज कंपनियां लिस्ट हो चुकी हैं।

Advertisement
Senco Gold का IPO आज से खुल गया है।
Senco Gold का IPO आज से खुल गया है।

सेनको गोल्ड (Senco Gold Ltd) का IPO आज से खुल गया है। सेन्को ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी है और कंपनी इस इश्यू के जरिए 405 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी। इससे पहले टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स जैसी दिग्गज कंपनियां लिस्ट हो चुकी हैं।

Also Read: 5 साल के टॉप पर Suzlon का शेयर, कहां जाएगी कीमत?

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

सेनको गोल्ड एक ऑल इंडिया ज्वेलरी रिटेलर है, जिसका पांच दशक का लंबा इतिहास है। पूर्वी भारत में कंपनी का सबसे संगठित ज्वेलरी रिटेलिंग का कारोबार है कोलकाता के अलावा बाकी शहरों में भी कंपनी के शोरूम हैं। 

Also Read: 4 जुलाई को ओपन होगा Senco Gold का IPO, 6 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई

सेनको गोल्ड कंपनी- सोने, हीरे, चांदी, प्लेटिनम के साथ-साथ बेशकीमती स्टोन ज्वेलरी का बिजनेस करती है। साथ में कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, गोल्ड-सिल्वर कॉइन्स और चांदी के बर्तनों का भी बिजनेस किया जाता है।

सेनको गोल्ड एक ऑल इंडिया ज्वेलरी रिटेलर है
सेनको गोल्ड एक ऑल इंडिया ज्वेलरी रिटेलर है

फिलहाल देशभर में कंपनी 75 शो-रूम खुद चलाती है, जबकि 61 फ्रेंचाइजी शो-रूम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं।ये सारे स्टोर्स 13 राज्यों में हैं, जिनमें कई टियर-2 शहरों में हैं।

कंपनी का इश्यू 6 जुलाई को बंद होगा। ये इश्यू कुल 405 करोड़ का है और कंपनी ने प्राइस बैंड 301-317 रूपये प्रति शेयर रखा है। एक लॉट में करीब 47 शेयर हैं। कुल जुटाई गई पूंजी में से कंपनी 196 करोड़ रूपये वर्किंग कैपिटल के रूप में यूज़ करेगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।