scorecardresearch

Sansera Engineering Share: 130% रैली के बाद क्या करें निवेशक? खरीदें या इंतजार करें जानें एक्सपर्ट की रणनीति

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए एंजेल वन के ओशो कृष्णन ने कहा कि स्टॉक इस साल अब तक करीब 130-135% चढ़ चुका है।

Advertisement

Sansera Engineering का शेयर मजबूत अपट्रेंड में बना हुआ है, लेकिन इस साल की तेज रैली के बाद मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी का जोखिम-रिटर्न आकर्षक नहीं दिख रहा। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए एंजेल वन के ओशो कृष्णन ने कहा कि स्टॉक इस साल अब तक करीब 130-135% चढ़ चुका है।

advertisement

इतनी तेज तेजी के बाद शेयर का शॉर्ट टर्म ट्रेंड खिंचा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि शेयर का मोमेंटम काफी मजबूत है लेकिन मौजूदा स्तरों पर  रिस्क रिवॉर्ड रेश्यो फेवरेबल नहीं है।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

जिन निवेशकों के पास पहले से शेयर है, उनके लिए ओशो कृष्णन की सलाह होल्ड करने की है। उनके मुताबिक, मौजूदा पोजिशन को बनाए रखा जा सकता है, क्योंकि शेयर का व्यापक मोमेंटम अभी टूटा नहीं है। हालांकि, नए निवेशकों के लिए उन्होंने अलग रणनीति बताई। एक्सपर्ट ने कहा कि फ्रेश पोजिशन बनाने है थोड़ा वेट करना चाहिए।

3,600-3,650 रुपये के स्तर पर नजर

एक्सपर्ट ने Sansera Engineering में 3,600-3,650 रुपये का स्तर accumulation के लिए ज्यादा बेहतर बताया है, बशर्ते शेयर इस जोन तक करेक्शन के बाद पहुंचे। उन्होंने जोखिम सीमित रखने के लिए 3,400 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस भी सुझाया।

Sansera Engineering Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 3:20 बजे तक एनएसई पर 0.66% या 25.70 रुपये चढ़कर 3,920 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 0.39% या 15.25 रुपये की तेजी के साथ 3910 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी के बारे में 

संसरा इंजीनियरिंग लिमिटेड बेंगलुरु स्थित एक टेक्नोलॉजी आधारित मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1981 में हुई थी। कंपनी ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, डिफेंस और अन्य तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के लिए हाई-प्रिसीजन फोर्ज्ड और मशीन किए गए कंपोनेंट्स बनाती है। इसके ग्राहक कई बड़े ग्लोबल ऑटोमोबाइल और अन्य OEMs हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।