BYD Sealion 7 का नया Dynamic वेरिएंट लॉन्च, कीमत 41.90 लाख रुपये से शुरू
BYD इंडिया ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में नई Sealion 7 Dynamic को शामिल किया है. इसकी कीमत 41.90 लाख रुपये है, जिससे यह मॉडल खरीदारों के लिए ज़्यादा सुलभ हो गया है.

In Short
- BYD Sealion 7 Dynamic की एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये से शुरू
- 71.8kWh ब्लेड बैटरी के साथ 520km तक की NEDC रेंज
- फ्री 7kW होम चार्जर, 10 साल RSA और एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी का फायदा
BYD इंडिया ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 की रेंज में नया Dynamic वेरिएंट जोड़ दिया है। यह अब Sealion 7 का एंट्री-लेवल वर्जन होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का मकसद इस नए वेरिएंट के जरिए उन ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना है जो BYD की प्रीमियम EV रेंज में एंट्री करना चाहते हैं।
520km तक की रेंज
BYD Sealion 7 Dynamic में 71.8kWh ब्लेड बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 520km की NEDC रेंज दे सकती है। यह इलेक्ट्रिक SUV 7.3 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।
इस नए वेरिएंट के आने के बाद Sealion 7 अब तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हो गई है। Dynamic वेरिएंट मौजूदा Premium और Performance वर्जन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
कई प्रीमियम फीचर्स बरकरार
एंट्री-लेवल वेरिएंट होने के बावजूद Sealion 7 Dynamic में कई अहम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें BYD की Blade Battery, Cell-to-Body Technology और Intelligence Torque Adaption Control मिलता है।
इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ और घूमने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। SUV में कई सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी मिलते हैं।
चार रंगों में मिलेगी SUV
BYD Sealion 7 Dynamic को चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इनमें Atlantis Grey, Cosmos Black, Aurora White और Shark Grey शामिल हैं।
फ्री होम चार्जर और लंबी वारंटी
नया Dynamic वेरिएंट BYD इंडिया के Celebrate Your Dreams with BYD फेस्टिव कैंपेन का भी हिस्सा है। इसे खरीदने वाले ग्राहकों को इंस्टॉलेशन के साथ फ्री 7kW होम चार्जर मिलेगा।
इसके साथ 10 साल का RSA कवरेज एक्सटेंशन और LFP लो-वोल्टेज बैटरी पर 10 साल या 1.5 लाख km, जो भी पहले हो, तक की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।
दो बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध Sealion 7
Sealion 7 की पूरी रेंज में फिलहाल 71.8kWh और 82.56kWh ब्लेड बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। Dynamic वेरिएंट में 71.8kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
BYD इंडिया के फिलहाल 40 शहरों में 49 शोरूम हैं। कंपनी के मुताबिक, भारत में उसके ग्राहकों की संख्या अब 15,000 से ज्यादा हो चुकी है।

