इस रियल एस्टेट कंपनी को मिला करोड़ों रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट! आपके पास है ₹80 से कम वाला ये शेयर?
रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने वाली इस कंपनी ने अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद से कंपनी का शेयर रडार पर है।

रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी, आरडीबी इन्फ्रास्ट्रक्चर (RDB Infrastructure And Power Ltd) ने अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।
कंपनी ने बताया कि उसने M/s Primarc Projects Private Limited के साथ एक नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किया है। यह समझौता प्रस्तावित प्रोजेक्ट 'Primarc Aadvika' के सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए किया गया है।
ऑर्डर की प्रमुख शर्तों के अनुसार कंपनी को प्रस्तावित प्रोजेक्ट 'Primarc Aadvika' में लगभग 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर निर्माण कार्य करना है।
इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत ₹73 करोड़ (लागू करों के अतिरिक्त) तय की गई है। कार्य 11 फरवरी 2026 से 9 महीने के अंदर शुरू किया जाएगा और शुरू होने की तारीख से 30 महीने के अंदर पूरा किया जाएगा।
RDB Infrastructure Share Price
बीएसई पर लिस्ट यह शेयर खबर लिखे जानें तक सुबह 11:28 बजे तक 0.35% या 0.24 रुपये गिरकर 68 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 1,386.41 करोड़ रुपये है।
जल्द ही एनएसई पर लिस्ट होगा स्टॉक
हाल ही में कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया था कि वह अपने अगले डेवलपमेंट फेज के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर डायरेक्ट लिस्टिंग की तैयारी कर रही है और इसी के तहत 3 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, हालांकि फिलहाल अभी यह जरूरी मंजूरी के अधीन है।
फाइलिंग में कंपनी ने यह बताया कि NSE पर लिस्टिंग से कंपनी के शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ेगी, निवेशकों का दायरा और बड़ा होगा और पूंजी जुटाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। कंपनी का मानना है कि यह कदम उसके भविष्य की ग्रोथ और रणनीतिक विस्तार में मददगार साबित होगा।
हाल ही में कंपनी ने सोलर एनर्जी सेक्टर में एंट्री करने का दिया था अपडेट
कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोलर एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी, Solar Agro-Parks Private Limited की इक्विटी शेयर कैपिटल का 70% हिस्सा सब्सक्राइब करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

