scorecardresearch

Raymond के शेयर में 14% की तेजी, डिफेंस-एयरोस्पेस ऑर्डर और मंजूरियों से निवेशकों का बढ़ा भरोसा

Raymond के शेयर में गुरुवार को बाजार की सुस्ती के बीच करीब 14% की तेज उछाल देखने को मिली। कंपनी के डिफेंस और एयरोस्पेस कारोबार से जुड़ी कई अहम गतिविधियां इस तेजी की वजह बनी हैं।

Advertisement

गुरुवार को शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच, Raymond Ltd के स्टॉक में आज करीब 14% की तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 12:24 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 13.92% या 92.85 रुपये चढ़कर 760.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 13.85% या 92.40 रुपये चढ़कर 759.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

कंपनी को डिफेंस और एयरोस्पेस कारोबार में लगातार नए ऑर्डर और मंजूरियां मिल रही हैं। कंपनी को एक प्रमुख डिफेंस-एयरोस्पेस OEM से खास ऑनबोर्ड स्टोरेज सिस्टम बनाने का पहला बिल्ड-टू-स्पेसिफिकेशन ऑर्डर मिला है। इसके अलावा, कंपनी ने एक बड़े डिफेंस ग्राहक के लिए प्रिसीजन कंपोनेंट्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है। भारत की प्रमुख डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनियों से जरूरी औपचारिक ऑडिट मंजूरियां भी मिल चुकी हैं। यानी कंपनी अब सिर्फ क्वालिफिकेशन के चरण में नहीं, बल्कि कमर्शियल प्रोडक्शन की ओर बढ़ रही है।

कंपनी के लाइफस्टाइल और रियल्टी कारोबार के डीमर्जर के बाद बचा Raymond अब एक ज्यादा फोकस्ड एयरोस्पेस, प्रिसीजन टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स प्लेटफॉर्म बन गया है। कंपनी के पास नेट कैश है और उसकी कैपिटल एलोकेशन रणनीति इंजीनियरिंग आधारित कारोबार पर केंद्रित है। इसी वजह से शेयर में करीब 12% तक की इंट्राडे तेजी को सिर्फ बाजार की सामान्य हलचल के तौर पर नहीं देखा जा रहा है।

Q1FY27 Results

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में Raymond के एयरोस्पेस कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 40% बढ़कर ₹123 करोड़ हो गया। इसी दौरान EBITDA 25% बढ़कर ₹26 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 21.2% रहा। कंपनी ने बताया कि लगातार R&D में निवेश के बावजूद मार्जिन मजबूत बना हुआ है। सबसे अहम बात यह है कि कंपनी के पास 10 साल का ₹5,960 करोड़ से ज्यादा का एयरोस्पेस ऑर्डर बुक है, जबकि ₹1,632 करोड़ की अतिरिक्त RFQ पाइपलाइन भी एक्टिव है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।