scorecardresearch

IREDA को सरकार से मिली बड़ी मंजूरी, स्टॉक पर दिखेगा असर!

Indian Renewable Energy Development Agency Ltd. (IREDA) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कंपनी को DIPAM और Ministry of New and Renewable Energy से बड़ी मंजूरी मिल गई है।

Advertisement
IREDA share
IREDA share

Indian Renewable Energy Development Agency Ltd. (IREDA) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कंपनी को DIPAM और Ministry of New and Renewable Energy से अपने रिटेल बिजनेस के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी स्थापित करने की मंजूरी मिली है।

कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया कि रिटेल बिजनेस में PM कुसुम, रूफटॉप सोलर और दूसरे उपभोक्ता केंद्रित क्षेत्र शामिल होंगे जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल, एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन टेक्नोलॉजी और एनर्जी एफिशिन्सी। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से 10 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के अपने परिणामों की घोषणा की।

advertisement

IREDA का नेट इंट्रस्ट इनकम (NII) सितंबर तिमाही में 52% बढ़कर ₹547 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹360 करोड़ था। कंपनी का तिमाही नेट प्रॉफिट साल दर साल 36% बढ़कर ₹387 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹284 करोड़ था। IREDA की एसेट क्वालिटी जून तिमाही की तुलना में स्थिर रही। कुल NPA 2.19% पर कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि इसका Net NPA 0.95% से बढ़कर 1.04% हो गया। रेन्यूएबल एनर्जी फाइनेंस डेट इक्विटी पिछले तिमाही के 5.83x से बढ़कर 5.85x हो गया।

अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के लिए एक बिजनेस अपडेट जारी किया था। वर्ष के पहले 6 महीनेके लिए IREDA के जरिए लोन सेंशन पिछले वर्ष की तुलना में 303% बढ़कर ₹17,860 करोड़ हो गए, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹4,437 करोड़ था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।