scorecardresearch

Pine Labs vs Moschip Technologies: शॉर्ट टर्म में कौन सा शेयर है बेहतर? जानिए एक्सपर्ट स्ट्रैटजी

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए BNK Securities के हेड ऑफ रिसर्च एंड इन्वेस्टर एजुकेशन रचित खंडेलवाल ने Pine Labs और Moschip Technologies के शेयर के बारे में बताया की दोनों में से कौन सा स्टॉक शॉर्ट टर्म के लिए बेहतर हो सकता है।

Advertisement

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि किस शेयर में पैसा लगाया जाए। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए BNK Securities के हेड ऑफ रिसर्च एंड इन्वेस्टर एजुकेशन रचित खंडेलवाल ने Pine Labs और Moschip Technologies के शेयर के बारे में बताया की दोनों में से कौन सा स्टॉक शॉर्ट टर्म के लिए बेहतर हो सकता है।

advertisement

एक्सपर्ट रचित खंडेलवाल का मानना है कि छोटी से मध्यम अवधि के निवेशकों के लिए Pine Labs के मुकाबले Moschip Technologies बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Pine Labs से क्यों दूर रहने की सलाह?

एक्सपर्ट ने Pine Labs को लेकर साफ कहा कि वह फिलहाल इस शेयर में निवेश करने पर विचार भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे यह शेयर बिल्कुल पसंद नहीं है।"

उनकी चिंता की सबसे बड़ी वजह MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर बनी अनिश्चितता है। MDR लागू होने या इससे जुड़े फीस में बदलाव का असर पेमेंट कंपनियों की कमाई और उनके प्रोडक्ट्स की कीमतों पर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, MDR कब लागू होगा और इसका असर कितना होगा, इसे लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। यही वजह है कि इस शेयर में निवेश को लेकर वह सतर्क हैं।

Moschip Technologies पर क्यों बुलिश हैं एक्सपर्ट?

दूसरी तरफ एक्सपर्ट रचित खंडेलवाल Moschip Technologies को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि हालिया वित्तीय नतीजों में कुछ परेशानियां जरूर दिखी हैं, लेकिन मौजूदा स्तर पर यह शेयर आकर्षक नजर आता है।

उनके मुताबिक, भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिशों से कंपनी को फायदा मिल सकता है। भारत और जापान के बीच चिपसेट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा समझौता भी इस सेक्टर के लिए अहम है।

एक्सपर्ट का मानना है कि अगले एक से तीन तिमाहियों में उत्पादन और बिक्री बढ़ने का असर कंपनी के वित्तीय नतीजों में दिखना शुरू हो सकता है।

Moschip Technologies में कब करें निवेश?

रचित खंडेलवाल ने निवेशकों को Moschip Technologies के शेयरों में एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी है।

उनके मुताबिक, निवेशक 148 रुपये तक के स्तर पर शेयर जमा कर सकते हैं। अगर कंपनी की कमाई में सुधार आता है, तो शेयर का पहला टारगेट 204-205 रुपये हो सकता है। इस स्तर को पार करने के बाद शेयर 256 रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

लंबी अवधि में ₹400 तक जा सकता है शेयर?

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक्सपर्ट ने Moschip Technologies का टारगेट 380-400 रुपये बताया है। हालांकि, इस स्तर तक पहुंचने में दो से तीन साल लग सकते हैं।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।