scorecardresearch

Penny Stock: लगातार तीन दिन से लगा रहा अपर सर्किट, इस खबर के बाद शेयर खरीदने के लगी होड़

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। गोते मारते हुए बाजार में एक पेनी स्टॉक में लगातार तीन दिन से अपर सर्किट लग रहा है। शेयर में आई तेजी से निवेशकों को लाभ हुआ।

Advertisement

Penny Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक पेनी स्टॉक (Penny Stock) में कमाल देखने को मिला है। पेनी स्टॉक में लगातार तीन दिन स अपर सर्किट लग रहा है। तीन दिन से शेयर में तेजी ने निवेशकों को बंपर फायदा हुआ। हम बात कर रहे हैं Enbee Trade and Finance Ltd's शेयर के बारे में।

advertisement

हफ्ते के शुरुआत से ही कंपनी के शेयर अपर सर्किट को टच कर रहा है। Enbee Trade and Finance Ltd के स्टॉक मंगलवार को 4.93 फीसदी चढ़कर ₹12.97 पर बंद हुआ था। आज शेयर में अपर सर्किट लगा है। 

आज कंपनी के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट को टच करके 14.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार को अहम जामकारी दी है। इस जानकारी के बाद शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। 

इस खबर के बाद दौड़ा शेयर 

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी फंड जुटाने की योजना बना रहा है। कंपनी आगामी तिमाही में ESG और Green Energy डिविजन के लिए फंड जुटाने की प्लानिंग कर रहा है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी अपने रिन्यूएबल एनर्जी अपनाने के लिए फंड जुटाएगी। इससे ईएसजी-केंद्रित वित्तपोषण व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएगा।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार कंपनी EV चार्जिंग स्टेशम और ग्रीन टेक्नोलॉजी बेस्ड स्टार्टअप को प्रोमट कर रही है। 

शेयर का प्रदर्शन (Enbee Trade's share Performance)

आज के ट्रेडिंग सेशन में शेयर का इंट्राडे हाई 13.61 रुपये रहा। वहीं, 23 जनवरी 2024 को कंपनी के शेयर ने 52-वीक-हाई 23.30 रुपये प्रति शेयर को टच किया था। कंपनी के स्टॉक का 52 वीक लो 9.29 रुपये प्रति शेयर था, जो 25 दिसंबर 2024 को टच किया। 22 जनवरी को कंपनी का मार्केट कैप 66.69 करोड़ रुपये था। 

लिस्टिंग से लेकर अभी तक स्टॉक ने 413 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। सालाना आधार पर कंपनी के शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एक साल में कंपनी के स्टॉक 41 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया।  

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।