Penny Stock: इस पेनी स्टॉक ने कर दिया कमाल, चुटकी भर में बढ़ गया भाव
Penny Share: स्टॉक मार्केट में ब्लूचिप्स कंपनियों के अलावा पेनी स्टॉक से भी शानदार कमाई होती है। इन शेयरों के मूल्य भी काफी कम होते हैं और यह रिटर्न भी अच्छा देते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे पेनी स्टॉक के बारे में बताएंगे जिसने तीन दिन में 30 फीसदी का रिटर्न दे दिया है।

Share Market Update: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक पेनी स्टॉक ने कमाल कर दिया है। कंपनी के शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले सत्र में जहां ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) को कारण बाजार में बिकवाली हुई तो वहीं एक पेनी स्टॉक में लगातार दूसरी बार अपर सर्किट लगा।
हम बारट्रोनिक्स इंडिया लिमिटेड (Bartronics India Ltd.) के शेयरों के बारे में में बात कर रहे हैं। बारट्रोनिक्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा है। सोमवार को कंपनी के शेयर 22.12 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ था। आज भी कंपनी के स्टॉक पर 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। दोपहर सत्र में 12.15 बजे कंपनी के शेयर की कीमत 24.33 रुपये प्रति शेयर थी। आज स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ शानदार डिलीवरी देखने को मिला। बीएसई की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज लगभग 4 लाख से ज्यादा स्टॉक का कारोबार हुआ।
शेयरों में क्यों आई तेजी
बारट्रोनिक्स इंडिया लिमिटेड आईटी बिजनेस सर्विस एंडसॉल्यूशन कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस कंपनी टीपीडब्ल्यू ग्लोबल के साथ MOU साइन किया है। वैसे तो कंपनी ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी, लेकिन इसका असर अभी भी शेयरों पर देखने को मिल रहा है। कंपनी ने बताया कि 8 जनवरी 2025 को बोर्ड मीटिंग होगी। इस मीटिंग में एमओयू को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जाएगी।
कैसा है शेयर का परफॉर्मेंस
वर्तमान में शेयर की परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छी नहीं है। कंपनी के शेयर अपने 52-वीक हाई से काफी नीचे हैं। बीते छह महीने में कंपनी के शेयर में 21 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। कंपनी ने लिस्टिंग प्राइस से अभी तक में 93 फीसदी का रिटर्न दिया है।
