scorecardresearch

PC Jeweller Share: 14 बैंकों का पूरा कर्ज चुकाया, प्रमोटर को मिले 3.63 करोड़ नए शेयर, स्टॉक पर नजर

PC Jeweller के शेयर आज बाजार में चर्चा में हैं। कंपनी ने 14 कंसोर्टियम बैंकों का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है और सभी बैंकों से No Dues और Release Letter हासिल कर लिया है। इसके अलावा प्रमोटर बलराम गर्ग के वारंट कन्वर्जन से कंपनी की शेयर कैपिटल भी बढ़ी है।

Advertisement

Stock in Focus: शेयर बाजार में गुरुवार को जारी गिरावट के बीच, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी का शेयर आज सुबह 10:32 बजे तक एनएसई पर 0.83% या 0.11 रुपये गिरकर 13.09 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.61% या 0.08 रुपये टूटकर 13.12 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

कंपनी ने बीते बुधवार को अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 14 कंसोर्टियम बैंकों का बकाया कर्ज पूरी तरह चुकाने और सभी बैंकों से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कंपनी को सभी 14 बैंकों से No Objection, No Dues और Release Letter मिल गया है।

हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग को 3,63,62,222 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। ये शेयर उनके पास मौजूद बचे हुए 3,63,62,222 फुली कन्वर्टिबल वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने पर जारी किए गए हैं। इसके लिए उन्होंने कुल ₹49.08 करोड़ की बाकी रकम जमा की, जो वारंट की इश्यू कीमत का 75% है।

इन नए शेयरों की फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर है और इन्हें कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों के बराबर अधिकार मिलेंगे। इससे पहले 18 सितंबर 2025 को बलराम गर्ग को 9,72,22,222 वारंट्स का प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट किया गया था। अब इन सभी 9,72,22,222 वारंट्स का इक्विटी शेयरों में कन्वर्जन पूरा हो गया है।

कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल पहले ₹977.14 करोड़ थी, जो 97.71 करोड़ इक्विटी शेयरों में बंटी हुई थी। अलॉटमेंट के बाद यह बढ़कर ₹980.78 करोड़ हो गई है। अब कंपनी के पास 98.08 करोड़ इक्विटी शेयर हैं, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।