scorecardresearch

कमर्शियल एलपीजी महंगा होने के बाद दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत अन्य शहरों में क्या है नया रेट- चेक करें लिस्ट

अक्टूबर की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में नए रेट लागू हो गए हैं, लेकिन हर शहर में बढ़ोतरी एक जैसी नहीं है। जानें पूरी लिस्ट।

Advertisement
AI Generated Image

अक्टूबर की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत वाली नहीं रही है। महीने के पहले ही दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। चलिए जानते हैं कि नए रेट जारी करने के बाद किस शहर में कमर्शियल सिलेंडर कितना महंगा हुआ है।

advertisement

घरेलू गैस इस्तेमाल करने वालों को राहत

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू LPG ग्राहकों के लिए इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें पहले की तरह ही रहेंगी। यानी घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर पर अक्टूबर की इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ा है।

सितंबर में भी महंगा हुआ था कमर्शियल सिलेंडर

कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला सितंबर में भी देखने को मिला था। 1 सितंबर 2026 को 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद अब अक्टूबर में एक बार फिर कीमत बढ़ा दी गई है।

इससे पहले मिली थी बड़ी राहत

अगर पिछले कुछ महीनों के ट्रेंड पर नजर डालें तो कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वालों को जुलाई और अगस्त में राहत मिली थी। 1 जुलाई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये कम की गई थी। इसके बाद 1 अगस्त को अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत करीब 192 रुपये से 209 रुपये तक घटाई गई थी।

इस तरह दो महीने तक कीमतों में कटौती के बाद सितंबर में मामूली बढ़ोतरी हुई और अब अक्टूबर में कमर्शियल LPG के दाम में एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है। त्योहारी सीजन में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार में इसका असर लागत पर पड़ सकता है।