scorecardresearch

14 में से 4 बैंकों का इस ज्वैलरी कंपनी ने समय से पहले चुकाया कर्ज! आज QIP पर होगा बड़ा फैसला - डिटेल्स

कंपनी ने बताया कि अब तक उसने 14 बैंकों के कंसोर्टियम में से 4 बैंकों का पूरा बकाया कर्ज समय से पहले ही चुका चुकी है। कंपनी ने कहा कि इन चारों बैंकों का कर्ज तय समय-सीमा से पहले ही पूरी तरह प्रीपे (Prepay) कर दिया गया है, जिससे उसका डेट-फ्री बनने का लक्ष्य और मजबूत हुआ है।

Advertisement

पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह मौजूदा तिमाही में पूरी तरह कर्ज मुक्त (Debt Free) बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में कंपनी ने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत एक और बैंक का पूरा बकाया कर्ज सफलतापूर्वक चुका दिया है।

advertisement

इसके साथ ही कंपनी अब तक 14 बैंकों के कंसोर्टियम में से 4 बैंकों का पूरा बकाया कर्ज समय से पहले ही चुका चुकी है। कंपनी ने कहा कि इन चारों बैंकों का कर्ज तय समय-सीमा से पहले ही पूरी तरह प्रीपे (Prepay) कर दिया गया है, जिससे उसका डेट-फ्री बनने का लक्ष्य और मजबूत हुआ है।

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 10:54 बजे तक 1.89% या 0.20 रुपये गिरकर 10.38 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 1.80% या 0.19 रुपये टूटकर 10.38 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

आज फंड रेजिंग पर हो सकता है फैसला

हाल ही में कंपनी ने एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी। इस बैठक में कंपनी अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति पर चर्चा करेगी और Qualified Institutions Placement (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। यह फंड शेयर जारी करके जुटाया जाएगा, जिसके लिए शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी भी ली जाएगी।

कंपनी ने बताया कि QIP से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजनेस विस्तार, रणनीतिक ग्रोथ प्रोजेक्ट्स, कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा। वहीं, कंपनी अपने बचे हुए कर्ज का भुगतान मौजूदा तिमाही में प्रमोटर को जारी किए गए फुली कन्वर्टिबल वारंट्स से मिले फंड और आंतरिक संसाधनों (Internal Accruals) के जरिए करेगी, ताकि QIP से मिलने वाली पूरी राशि ग्रोथ योजनाओं में लगाई जा सके।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।