scorecardresearch

पीसी ज्वैलर ने प्रमोटर ग्रुप को वारंट कन्वर्जन के तहत अलॉट किए नए शेयर! स्टॉक में हलचल - Details

कंपनी ने 5,12,46,860 पूरी तरह कन्वर्टिबल वारंट्स के कन्वर्जन पर 51,24,68,600 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर) जारी किए हैं। यह अलॉटमेंट उस फेस वैल्यू स्प्लिट के बाद की गई है, जिसमें कंपनी ने ₹10 के एक शेयर को ₹1 के 10 शेयरों में बदला था, जो 16 दिसंबर 2024 से लागू हुआ।

Advertisement

PC Jeweller Share: देश की बड़ी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) ने बीते शनिवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने सर्कुलेशन के जरिए एक प्रस्ताव पारित कर प्रमोटर ग्रुप के 3 निवेशकों को वारंट कन्वर्जन के बदले नए इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

इस प्रक्रिया के तहत कंपनी ने 5,12,46,860 पूरी तरह कन्वर्टिबल वारंट्स के कन्वर्जन पर 51,24,68,600 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर) जारी किए हैं। यह अलॉटमेंट उस फेस वैल्यू स्प्लिट के बाद की गई है, जिसमें कंपनी ने ₹10 के एक शेयर को ₹1 के 10 शेयरों में बदला था, जो 16 दिसंबर 2024 से लागू हुआ।

फाइलिंग के मुताबिक कंपनी को इस कन्वर्जन के बदले कुल ₹216.00 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो प्रति वारंट ₹42.15 (इश्यू प्राइस का 75%) की दर से जमा की गई।

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:09 बजे तक बीएसई पर 1.50% या 0.16 रुपये गिरकर 10.49 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.22% या 0.13 रुपये टूटकर 10.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

PC Jeweller Q3 FY26 Results

दिसंबर 2025 तिमाही (Q3) में त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत मांग के चलते कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़कर 190 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 145 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की बिक्री भी 37% बढ़कर 875 करोड़ रुपये रही। बेहतर बिक्री और खर्चों पर कंट्रोल की वजह से EBITDA करीब 80% उछलकर 201 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन 17.5% से बढ़कर 23% पहुंच गया। कंपनी ने यह भी बताया कि सितंबर 2024 में बैंकों के साथ हुए सेटलमेंट के बाद वह अब तक करीब 68% कर्ज चुका चुकी है और मार्च 2026 तक बाकी कर्ज भी पूरी तरह चुकाने की उम्मीद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।