scorecardresearch

रडार पर इस स्मॉल कैप कंपनी का शेयर! Q3 में 80% बढ़ी सेल्स - शेयर प्राइस 50 रुपये से कम

990.32 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल कैप कंपनी ने बीते शनिवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी किया है जिसके बाद आज कंपनी  का शेयर रडार पर है। 

Advertisement

990.32 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) ने बीते शनिवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी किया है जिसके बाद आज कंपनी  का शेयर रडार पर है। 

MIC Electronics Q3 Results

हैदराबाद स्थित एलईडी डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली MIC Electronics Ltd के Q3 FY26 नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 80% की बढ़त के साथ 90.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपये थी।लेकिन तिमाही आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 13.36% घटकर 1.88 करोड़ रुपये रह गया।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव साफ दिखा। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन Q2 FY26 के 10.06% से घटकर 4.40% रह गया, जबकि पीएटी मार्जिन भी 5.73% से गिरकर 2.08% पर आ गया। पिछले एक साल में शेयर में करीब 45% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में इसी दौरान बढ़त दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है कि कंपनी की मजबूत बिक्री बढ़त क्या लंबे समय तक टिकाऊ मुनाफे में बदल पाएगी या नहीं।

MIC Electronics Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:24 बजे तक एनएसई पर 3.24% या 1.38 रुपये गिरकर 41.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 3.21% या 1.37 रुपये टूटकर 41.34 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

MIC Electronics के बारे में

यह कंपनी एलईडी वीडियो डिस्प्ले, एलईडी लाइटिंग, रेलवे सिग्नलिंग और टेलीकॉम सॉफ्टवेयर व इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम करती है। इसके प्रोडक्ट और सर्विस खेल, परिवहन और विज्ञापन जैसे कई सेक्टरों में देश और विदेश में इस्तेमाल होते हैं।

भारत में कंपनी की खास पहचान भारतीय रेलवे के लिए पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (PIS) उपलब्ध कराने के लिए है, जहां इसकी मजबूत मौजूदगी मानी जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।