scorecardresearch

उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन ने जारी किए तिमाही नतीजे! रेवेन्यू 25% बढ़ा, रडार पर शेयर

उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन पार्क मेडी वर्ल्ड ने सितंबर तिमाही और पहली छमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़ा है। अस्पतालों की बेड क्षमता में भी विस्तार हुआ है।

Advertisement
AI Generated Image

उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन, पार्क ग्रुप (Park Group) की कंपनी पार्क मेडी वर्ल्ड (Park Medi World) ने शुक्रवार को सितंबर तिमाही और पहले छमाही में के नतीजे जारी किए हैं। 

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर ₹511 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹410.2 करोड़ था। हालांकि, EBITDA यानी ऑपरेटिंग मुनाफा 10 फीसदी घटकर ₹101.7 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹112.7 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 27.5 फीसदी से घटकर 19.9 फीसदी रह गया।

advertisement

कंपनी का नेट प्रॉफिट 31 फीसदी घटकर ₹54.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹78.7 करोड़ था। नेट प्रॉफिट मार्जिन 19.2 फीसदी से गिरकर 10.7 फीसदी पर आ गया, यानी 853 बेसिस पॉइंट की कमी हुई। 

पहली छमाही की अगर बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 22 फीसदी बढ़कर ₹986.7 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹809 करोड़ था। EBITDA 5 फीसदी बढ़कर ₹227.8 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹217.7 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन 26.9 फीसदी से घटकर 23.1 फीसदी रह गया, यानी 382 बेसिस पॉइंट की गिरावट आई।

कंपनी का नेट प्रॉफिट 1 फीसदी घटकर ₹143.1 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹144.2 करोड़ था। नेट प्रॉफिट मार्जिन भी 17.8 फीसदी से घटकर 14.5 फीसदी रह गया।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में यह भी बताया कि सितंबर तिमाही (Q2 FY27) में कंपनी की कुल बेड क्षमता 32 फीसदी बढ़कर 4,290 हो गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,250 थी। हालांकि, बेड ऑक्यूपेंसी यानी अस्पतालों में भरे हुए बेड का अनुपात 68.5 फीसदी से घटकर 55.8 फीसदी रह गया।

Park Medi World Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 1:11 बजे तक बीएसई पर 4.50% या 11.55 रुपये गिरकर 244.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.11% या 10.51 रुपये टूटकर 245.23 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।