scorecardresearch

क्रूड के बीच Nifty पर सावधानी! 24,050 अहम स्तर; 23850 के नीचे टूटा ट्रेंड तो बढ़ेगी बाजार की चिंता

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच निकट अवधि में बाजार में और कमजोरी आ सकती है।

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल दायरा सीमित है, लेकिन छोटी अवधि में माहौल सतर्क हो गया है। निफ्टी करीब 24,200 के आसपास सपाट कारोबार करता दिखा। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच निकट अवधि में बाजार में और कमजोरी आ सकती है।

advertisement

24,050 पर क्यों है नजर?

एक्सपर्ट के मुताबिक, निफ्टी के लिए 24050 अहम तकनीकी स्तर है। 29 जुलाई को बने गैप के कारण यह स्तर खास बन गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा गिरावट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और इंडेक्स इस गैप को भरने की ओर बढ़ सकता है।

हालांकि, व्यापक तस्वीर पूरी तरह कमजोर नहीं हुई है। एक्सपर्ट ने कहा कि जब तक निफ्टी 23,850-23,800 के जोन के ऊपर रहता है, तब तक बाजार की “overall texture” पोजिशनल नजरिए से बुलिश बनी रहेगी।

डर्स और निवेशकों के लिए अलग रणनीति

छोटी अवधि के ट्रेडर्स के लिए एक्सपर्ट ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके मुताबिक शॉर्ट टर्म या इंट्राडे के नजरिए से देखें तो बाजार में कुछ निगेटिविटी है। ऐसे में एक्सपर्ट की रणनीति “sell on rise” की है। 

दूसरी ओर, पोजिशनल निवेशकों के लिए गिरावट मौका बन सकती है। अगर निफ्टी 24,000-23,900 के दायरे में आता है, तो एक्सपर्ट के मुताबिक पोजिशनल निवेश के नजरिए से कोई लॉन्ग पोजिशन बना सकता है।

Crude बना सबसे बड़ा जोखिम

पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चा तेल फिर 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। महंगा कच्चा तेल महंगाई, कंपनियों की लागत और भारत के आयात बिल को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। इसी वजह से शेयर बाजार में भी सावधानी बढ़ गई है।

इस दौरान तेल-गैस, ऑटो और फार्मा शेयरों में मजबूती दिखी, जबकि रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल शेयरों पर दबाव रहा। फिलहाल निफ्टी के बड़े ट्रेंड के बीच छोटी अवधि में कच्चा तेल बाजार के लिए सबसे बड़ा संकेत बना हुआ है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।