फूड सेक्टर की कंपनी का एक्सपेंशन प्लान! सिंगापुर की कंपनी में 75% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी - रडार पर शेयर
फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर की कंपनी NHC Foods ने विदेशी बाजार में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी की विदेशी सब्सिडियरी ने सिंगापुर की एक कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए LOI साइन किया है। इस प्रस्तावित डील से कंपनी की इंटरनेशनल मौजूदगी और कारोबार को नई दिशा मिल सकती है।

फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट कंपनी, एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) ने बीते रविवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि NHC Foods Limited की विदेशी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी Conquer Enterprises Limited ने सिंगापुर की कंपनी DNR Ventures Pte Ltd में 75% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) साइन किया है।
इस प्रस्तावित अधिग्रहण की डील वैल्यू करीब 5.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, यह अधिग्रहण अभी अंतिम नहीं हुआ है। डील आगे बढ़ने के लिए ड्यू डिलिजेंस, दोनों पक्षों की सहमति से अंतिम ट्रांजैक्शन डॉक्यूमेंट्स, जरूरी कॉरपोरेट मंजूरियां और सभी जरूरी रेगुलेटरी या थर्ड-पार्टी अप्रूवल हासिल करना जरूरी होगा।
NHC Foods Share Price
कंपनी का शेयर आज दोपहर 1:41 बजे तक 3.93% या 0.07 रुपये गिरकर 1.71 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसकी 34वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों ने कंपनी की मौजूदा अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
इसके तहत अधिकृत शेयर पूंजी को 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पहले कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 100 करोड़ रुपये थी, जो 1 रुपये के 100 करोड़ इक्विटी शेयरों में विभाजित थी। अब इसे बढ़ाकर 1 रुपये के 2,000 करोड़ इक्विटी शेयरों में डावाइड 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसने फूड और बेवरेज कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो कंपनियों में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। कंपनी ने Lotmor Brands Private Limited और Walya's Beverages Private Limited में निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित सौदे के तहत NHC Foods, Lotmor Brands में 88% तक और Walya's Beverages में 80% तक हिस्सेदारी हासिल करेगी।

