सितंबर तिमाही में 21% बढ़ा मुनाफा! रडार पर टेक्सटाइल सेक्टर का ये शेयर
टेक्सटाइल सेक्टर की इस स्मॉल कैप कंपनी ने सितंबर तिमाही में अपने प्रदर्शन से निवेशकों का ध्यान खींचा है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी नंदन डेनिम लिमिटेड (Nandan Denim Limited) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में सितंबर तिमाही के नतीजों को जारी किया था।
सुबह 9:27 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 1.20% या 0.03 रुपये चढ़कर 2.54 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.80% या 0.02 रुपये की तेजी के साथ 2.53 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 177.36 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने Q2FY27 के नंबर्स जारी करते हुए बताया कि इस दौरान इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 11.47 करोड़ रुपये (1,147 लाख रुपये) हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने करीब 9.48 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस तरह कंपनी ने सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में अपने मुनाफे में दोहरे अंकों की बढ़त दर्ज की है।
नंदन डेनिम टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कारोबार से जुड़ी कंपनी है। इसकी मौजूदगी डेनिम फैब्रिक और अन्य टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण में है। कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है।
रिन्यूएबल एनर्जी पर भी कंपनी का फोकस
कंपनी ने पहले एक फाइलिंग में यह भी बताया था कि नंदन डेनिम लंबी अवधि में ऊर्जा लागत और स्रोतों को बेहतर बनाने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी पर भी काम कर रही है। कंपनी ने Opera Vayu (Narmada) Private Limited में ₹4 करोड़ में 6.1% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके तहत 13 जुलाई 2026 को 40,02,096 इक्विटी शेयर हासिल किए गए। यह निवेश ग्रुप कैप्टिव रिन्यूएबल एनर्जी रूट के जरिए विंड और सोलर पावर की खरीद से जुड़ा है।

