Titagarh Rail Q2 Results | मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल
देश के सबसे बड़े वैगन निर्माता, Titagarh Rail Systems Ltd (TRSL) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q2 में नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी होती दिखी है।

देश के सबसे बड़े वैगन निर्माता, Titagarh Rail Systems Ltd (TRSL) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q2 में नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी होती दिखी है।
टिटागढ़ रेल सिस्टम्स के नेट प्रॉफिट 14.3% साल दर साल (YoY) बढ़कर ₹80.7 करोड़ पर पहुंच गया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में ये ₹70.6 करोड़ रहा था। कंपनी की आय ₹1,057 करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में ₹935.5 करोड़ रही है, इसका मतलब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
ऑपरेटिंग लेवल पर EBITDA इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 12.4% बढ़कर ₹129.5 करोड़ रहा है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह ₹115.2 करोड़ था। सितंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन 12.3% पर स्थिर रहा।
ये रिजल्ट्स शनिवार को आए हैं, जिसका असर सोमवार को स्टॉक में देखने को मिलेगा। 25 अक्टूबर को टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर ₹1,145 पर बंद हुए, जो ₹21.00 या 1.80% की गिरावट दिखाता हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
