Multibagger Stock:1 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति, स्टॉक पर लगातार लग रहा अपर सर्किट
Sri Adhikari Brothers शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जिन निवेशकों ने 1 लाख रुपये का निवेश किया अब वह करोड़पति बन गए हैं। आइए, इस शेयर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शेयर बाजार (Stock Market) में इन्वेस्ट करना भले ही जोखिम भरा होता है, लेकिन इसमे कई ऐसे शेयर भी हैं जिसने निवेशकों को मालामा क दिया है। स्टॉक मार्केट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट काफी फायदेमंद रहे हैं। कई शेयर लंबी अवधि में मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) बन गए हैं। इस लिस्ट में कई स्टॉक के साथ श्री अधिकारी ब्रदर्स शेयर (Sri Adhikari Brothers Share) का नाम भी हैं। कंपनी ने लखपति निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। स्टॉक के इस अपडेट के बाद शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है।
1 रुपये के शेयर ने किया मालामाल
14 फरवरी 2020 को श्री अधिकारी ब्रदर्स के शेयर की कीमत 1.35 रुपये थी जो अब 371 रुपया हो गया है। पांच साल में ही शेयर ने Multibagger Return दिया है। स्टॉक एक्सचेंज से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के शेयर ने 36,733.33% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया। शेयर के धांसू रिटर्न का अंदाजा इस बात से लगवा सकते है कि अगर निवेशक साल 2020 में 1 लाख रुपये का निवेश करता तो अभी उसकी यह राशि 36,833,000 रुपये हो जाती। इसका मतलब कि स्टॉक पांच साल में Crorepati Stock बन गया।
अब लग रहा अपर सर्किट
Shree Adhikari Brothers Share ने पांच साल में 36 हजार का ताबडड तोड़ रिटर्न दिया। पिछले एक महीने से शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, अब स्टॉक में जारी गिरावट पर ब्रेक लगा है। फरवरी की शुरुआत से कंपनी के शेयर में तेजी जारी रही। पिछले पांच सत्रों से स्टॉक में अपर सर्किट लग रहा है। इस तरह पांच सत्रों में कंपनी के शेयर 21 फीसदी तक चढ़ गए। स्टॉक का 52 उच्चतम स्तर 2219.95 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 41.25 रुपये है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
