scorecardresearch

Multibagger Stock: एक साल में ₹1 लाख बना ₹4 लाख! सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल

इसने निवेशकों का पैसा 1 साल में 4गुना करते हुए 328 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका मतलब अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 साल में 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसके पास अभी 4 लाख रुपये होते।

Advertisement

Multibagger Stock: सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली मिड कैप कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज भले ही 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 

इसने निवेशकों का पैसा 1 साल में 4गुना करते हुए 328 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका मतलब अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 साल में 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसके पास अभी 4 लाख रुपये होते।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Elitecon International Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 12:36 बजे तक 2.81% या 2.21 रुपये गिरकर 76.51 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Elitecon International Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 17 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है तो वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 13 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है। साथ ही साथ स्टॉक पिछले 3 महीने में 46 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 73 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर ने 1 साल में 328 प्रतिशत और पिछले 3 साल में 7232 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

कंपनी ने हाल ही में एक अन्य फाइलिंग में यह भी बताया था कि उसने अपने भविष्य के विस्तार और शेयरधारकों को अच्छा वैल्यू देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बताया कि उसने मर्जर (विलय) से जुड़े टैक्स, रेगुलेटरी और ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट के लिए ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म Deloitte Touche Tohmatsu India LLP को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का बोर्ड फिलहाल Sunbridge Agro Private Limited, Landsmill Agro Private Limited और Golden Cryo Private Limited के साथ विलय की योजना पर विचार कर रहा है, जिसके लिए सभी जरूरी वैधानिक और NCLT की मंजूरी ली जाएगी।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।