scorecardresearch

5 साल पहले ₹99 था भाव अब ₹4000 के पार! ₹1 लाख लगाए होते तो अभी करीब ₹90 लाख होते - इस धाकड़ स्टॉक को जानते हैं?

BT Bazaar ने आज अपने पाठकों के लिए एक ऐसे शेयर की तलाश की है जिसने निवेशके के 1 लाख के निवेश को सिर्फ 5 साल में करीब 90 लाख बना दिया है।

Advertisement

Multibagger Stock: शेयर बाजार में इस तेजी के बीच आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका भाव पांच साल पहले सिर्फ 99 रुपये का था जो अब 4000 रुपये को पार कर गया है। इस शेयर ने पिछले 5 साल में 3000% से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है।

advertisement

BT Bazaar ने आज अपने पाठकों के लिए एक ऐसे शेयर की तलाश की है जिसने निवेशके के 1 लाख के निवेश को सिर्फ 5 साल में करीब 90 लाख बना दिया है। इस शेयर का नाम है BSE Limited. 

BSE Limited का शेयर आज यानी बुधवार 5 मार्च को भले ही गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है लेकिन इस शेयर ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। 

₹1 लाख ऐसे बना ₹90 लाख के करीब

BSE Limited के शेयर की कीमत 3 अप्रैल 2020 को सिर्फ 99 रुपये थी। अगर इस कीमत पर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उस निवेशक के पास BSE Limited के 1,00,000 ÷ 99 = 1,010 इक्विटी शेयर होते। 

कंपनी ने 22 मार्च 2022 में 2:1 के रेश्यो में बोनस जारी किया था। मतलब कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 शेयर फ्री में दिया था। इस हिसाब से निवेशक के पास BSE Limited के 1,010 × 2 = 2,020 इक्विटी शेयर होते। 

आज यानी 5 मार्च 2025 को 1 इक्विटी शेयर की कीमत 4300 रुपये है। इस हिसाब से उस निवेशक के पास वर्तमान में 2,020 × 4300 = 86,86,000 रुपये यानी 86 लाख रुपये का कॉर्पस होता। 

BSE Share Price

दोपहर 1:53 बजे तक शेयर एनएसई पर 1.89% या 84.055 रुपये टूटकर 4,369.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 

BSE Share Price History

पिछले 1 हफ्ते में शेयर 19 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 25 प्रतिशत से अधिक टूटा है। हालांकि पिछले 6 महीने में शेयर 50 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 साल में 90 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 3,046 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। साल 2025 में अगर बात करें तो YTD आधार पर शेयर 19 प्रतिशत से अधिक टूटा है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।