Multibagger Small-Cap Stock: T&D सेक्टर के यह शेयर बना रॉकेट, सोच के परे दे बैठा रिटर्न
Multibagger Small-Cap Stock:

कई निवेशक कम दाम वाले शेयर में निवेश करना पसंद करते हैं। यह शेयर भी कई बार मल्टीबैगर रिटर्न दे देते हैं। अगर आप भी छोटे शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताएंगे जिसने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कई समय से transmission and distribution (T&D) के स्टॉक में वैल्यू ट्रेडिंग देखने को मिला है। इन सेक्टर के शेयर निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहे हैं।
T&D सेक्टर से जुड़ी कंपनी Indo Tech Transformers Limited के शेयर ने साल भर में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि, आज कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। मंगलवार को कंपनी के स्टॉक 3 फीसदी गिरकर 2,365.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
निवेशकों को हुआ कई गुना फायदा
अगर Indo Tech Transformers Limited के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो साल भर में ही कंपनी के शेयर ने 175.10 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया। फरवरी 2023 में कंपनी के शेयर 184 रुपये प्रति शेयर पर थे जो आज 2 हजार रुपये के ऊपर पहुंच गया। शेयर में सबसे ज्यादा तेजी अप्रैल 2024 में आई थी। इस महीने कंपनी के शेयक 75 फीसदी से अधिक चढ़ गए थे। जनवरी 2024 में कंपनी के शेयर 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए।
पिछले चार साल के रिटर्न की बात करें तो शेयर ने 2,410 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल 9 जनवरी को कंपनी के शेयर 3,792 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।
शेयर में क्यों आई तेजी
हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसे 13 यूनिट के 150 MVA ट्रांसफरमर सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर की वैल्यू 117.7 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रहा है। चालू कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 करोड़ और रेवेन्यू 146 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके क्लाइंट TNEB, NTPC, Adani, L&T, ABB, Siemens, NLC, Vestas, DVC, Gamesa, BGR, Suzlon, Tata Projects, KEC International, Regen Power Tech, Reliance, Walchand, TKIS, Doosan, and GE, along with leading hotels, hospitals, steel और cement plants हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
