IREDA के Q2 Results के बाद निवेशक क्या करें?
Indian Renewable Energy Dev Agency (IREDA) ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। ऐसे में दो बड़े सवाल हैं। पहला - ये रिजल्ट्स कैसे रहे हैं? दूसरा - नतीजों के बाद निवेशकों का क्या रणनीति अपनानी चाहिए?

Indian Renewable Energy Dev Agency (IREDA) ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। ऐसे में दो बड़े सवाल हैं। पहला - ये रिजल्ट्स कैसे रहे हैं? दूसरा - नतीजों के बाद निवेशकों का क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 387 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले दूसरी तिमाही में 284 करोड़ रुपये पर था। इसका मतलब कंपनी के मुनाफे में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल दर साल 359.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 546.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इस हिसाब से नेट इंट्रस्ट इनकम में 52 प्रतिशत का उछाल आया है। इस बीच IREDA का ग्रॉस NPA 2.19 प्रतिशत रहा यानि कोई बदलाव नहीं हुआ है। नेट NPA में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछली तिमाही के 0.95 प्रतिशत से बढ़कर Q2 में 1.04 प्रतिशत हो गई है। कंपनी की ओर से बयान आया है। मैनेजमेंट का कहना है कि उसके मुनाफे और नेट इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
रिजल्ट्स को निवेशक कैसे देखें और नतीजों के बाद क्या करें?
बिजनेस टुडे बाजार ने मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह से बात की। उनका कहना है कि रिजल्ट्स उम्मीद के मुताबिक हैं। स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशकों को गिरावट में खरीदारी और शेयर होल्ड करने की सलाह दी गई है। राघवेंद्र सिंह का मानना है कि एक साल के नजरिये से स्टॉक में 20 से 30 प्रतिशत की तेजी आने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
