Multibagger Share: 5 साल में दिया 256 गुना रिटर्न, छुटकू शेयर ने बनाया करोड़पति
भारतीय शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इनमें से एक Lloyds Metals & Energy Ltd है।

भारतीय शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इनमें से एक Lloyds Metals & Energy Ltd है, जिसने पिछले 5 साल में 7,864.86% की वृद्धि दर्ज की है। इसका शेयर प्राइस ₹4.60 से बढ़कर ₹1,182.85 हो चुका है। यानी, अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू ₹2.56 करोड़ हो गई होती।
कैसा रहा स्टॉक का परफॉर्मेंस?
5 साल में स्टॉक में 7,864.86% उछाल आया यानी शेयर ने 256 गुना रिटर्न दिया। इसी तरह 3 साल में शेयर ने 808% का शानदार रिटर्न दिया है। अगर 1 साल की बात करें तो स्टॉक में 107% की तेजी आई है। पिछले 1 महीने में शेयर में 15.36% की गिरावट देखने को मिला।
प्रमोटर्स की हालिया ब्लॉक डील
19 फरवरी को कंपनी के प्रमोटरों में से एक रवि अग्रवाल ने कंपनी के एमडी राजेश गुप्ता से 1,77,240 इक्विटी शेयर ₹1,165 प्रति शेयर की दर से खरीदे।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
Q3FY25 में रेवेन्यू ₹1,675 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹1,912 करोड़ से 12.4% कम है। वहीं, नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर ₹332 करोड़ से ₹389 करोड़ हो गया। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि आयरन ओर प्रोडक्शन 8.6 मिलियन टन पहुंचा, जो पिछले साल से 5% ज्यादा है।
Lloyds Metals & Energy किस सेक्टर में काम करती है?
कंपनी का कारोबार आयरन ओर माइनिंग, स्पंज आयरन प्रोडक्शन और पावर जनरेशन में फैला हुआ है। यह महाराष्ट्र की सबसे बड़ी मर्चेंट आयरन ओर माइनिंग कंपनी है।
क्या निवेश करना सही होगा?
Lloyds Metals & Energy ने पिछले 5 सालों में शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन यह एक हाई-वोलैटाइल स्टॉक है। हालिया गिरावट को देखते हुए निवेश से पहले रिसर्च जरूरी है।

