Mazagon Dock Shipbuilders; कंपनी को मिला ऑर्डर, लेकिन तेजी कब लौटेगी
आज शेयर में एक परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है। फर्म के कुल 3.10 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से ऑर्डर मिला है।
महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (महाजेनको) ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की आपूर्ति और कमीशनिंग के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को 121 करोड़ का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर अगले एक वर्ष में पूरा किया जाना है। मझगांव डॉक के शेयरों में एक साल में 104% और दो साल में 608% की तेजी आई है।
आज शेयर में एक परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है। फर्म के कुल 3.10 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है।
तकनीकी रूप से, मझगांव डॉक का सापेक्ष शक्ति सूचकांक (RSI) 56.2 पर है, जो यह संकेत देता है कि यह न तो ओवरबॉट में है और न ही ओवरसोल्ड ज़ोन में। लेकिन ये स्टॉक अपने हाई से काफी नीचे हैं और पिछले पांच दिनों में स्टॉक में करीब 8 परसेंट की तेजी आई है।

