scorecardresearch

₹4 के Penny Stock में बंपर तेजी, FIIs के पास 60 लाख शेयर

एक ऐसा पेनी स्टॉक जिसकी कीमत 5 रुपए से कम है। पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा डबल किया और इतना ही नहीं  विदेशी निवेशकों के पास कंपनी के 60 लाख शेयर हैं। आइये जानते हैं तमाम डिटेल्स...

Advertisement

एक ऐसा पेनी स्टॉक जिसकी कीमत 5 रुपए से कम है। पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा डबल किया और इतना ही नहीं  विदेशी निवेशकों के पास कंपनी के 60 लाख शेयर हैं। आइये जानते हैं तमाम डिटेल्स...

Penny Stock Evexia Lifecare के शेयरों में पिछले दिनों से अच्छी तेजी देखी जा रही है। बुधवार को करीब 3 प्रतिशत की तेजी तो वहीं मंगलवार का शेयर ने 5% के अपर सर्किट छूआ। इस पेनी स्टॉक ने 52-वीक के निचले स्तर ₹1.55 से 142% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

advertisement

Evexia Lifecare Limited (पूर्व में Kavit Industries Limited) मुख्य रूप से केमिकल्स, कृषि उत्पादों और उपभोक्ता वस्तुओं के बिजनेस में लगी हुई है। हाल ही में कंपनी ने अफ्रीका में पैथोलॉजी लैब्स स्थापित करने के लिए एक नई सब्सिडियरी फर्म का गठन किया है, जिससे इसके बिजनेस पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है।

Evexia Lifecare की वित्तीय सेहत 
इस FMCG कंपनी का मार्केट कैप ₹751 करोड़ है और इसके हालिया वित्तीय प्रदर्शन ने निवेशकों को आकर्षित किया है। Q2FY25 में कंपनी का नेट सेल्स 155% बढ़कर ₹26.71 करोड़ हो गई। नेट प्रॉफिट 250% बढ़कर ₹0.69 करोड़ पहुंचा। H1FY25 में नेट सेल्स 92% बढ़कर ₹47.13 करोड़ हुई। नेट प्रॉफिट 255% बढ़कर ₹0.96 करोड़ हो गया।

FII की हिस्सेदारी
सितंबर 2024 में Foreign Institutional Investors (FIIs) ने कंपनी के 60 लाख शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी जून 2024 की तुलना में बढ़कर 1.49% हो गई। प्रमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 6 प्रतिशत है। कंपनी का कर्ज लगातार घट रहा है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।