scorecardresearch

इस स्मॉल कैप शेयर में तेजी! कंपनी के CEO को मिली बड़ी उपलब्धि, रडार पर स्टॉक

स्मॉल कैप कंपनी लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। कंपनी के CEO डॉ. सच्चिदानंद उपाध्याय को लगातार तीसरे साल TIME मैगजीन में जगह मिली है। जानिए पूरी खबर

Advertisement

स्मॉल कैप कंपनी, लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Lord’s Mark Industries Limited) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ डॉ. सच्चिदानंद उपाध्याय को लगातार तीसरे साल प्रतिष्ठित TIME मैगजीन में जगह मिली है। उनका नाम मैगजीन के 2024, 2025 और 2026 के एडिशन में शामिल किया गया है।

advertisement

TIME मैगजीन ने डॉ. उपाध्याय को एक ऐसे उभरते कारोबारी के रूप में पेश किया है, जिन पर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और ग्लोबल फंड हाउस की नजर है। फिलहाल दोपहर 12:17 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.33% या 0.96 रुपये की तेजी के साथ 73 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया कि उसने ब्रह्मास्त्र डिफेंस टेक्नो प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Brahamastra Defence Techno Products Limited) में निवेश किया है। कंपनी के फ्लैगशिप प्रोडक्ट ब्रह्मास्त्र (Brahamastra) के जरिए अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी तकनीक पेश करने की तैयारी है।

कंपनी ने बताया कि ब्रह्मास्त्र के पोर्टफोलियो में तीन प्रमुख प्रोडक्ट शामिल हैं। पहला BRAK RT है, जो लंबी दूरी तक लेजर की मदद से दूरी मापने वाला उपकरण है। इसमें दिन के समय निगरानी के लिए कैमरा भी दिया गया है। इसकी अधिकतम रेंज 20,000 मीटर यानी 20 किलोमीटर है और यह एक मीटर तक की सटीकता से दूरी माप सकता है। यह एक साथ पांच टारगेट तक की पहचान कर सकता है। इसमें GPS और दिशा बताने वाले सेंसर भी लगे हैं। इसे कठिन मौसम और बाहरी परिस्थितियों में इस्तेमाल करने के लिए IP68 रेटिंग के साथ तैयार किया गया है।

दूसरा प्रोडक्ट BRAK Alpha है, जो एक मल्टीपर्पज लेजर रेंजफाइंडर है। इसका इस्तेमाल दूरी मापने, टारगेट की पहचान करने और दिशा संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकता है। इसकी रेंज 10 मीटर से 5,000 मीटर तक है और यह 0.5 मीटर तक की सटीकता से दूरी माप सकता है। यह भी एक बार में पांच टारगेट तक पहचान सकता है। इसमें GPS, दिशा मापने और झुकाव का पता लगाने वाले सेंसर दिए गए हैं।

तीसरा प्रोडक्ट TRC-1 स्मार्ट ट्रेल कैमरा है। इसे निगरानी के लिए बनाया किया गया है। यह किसी हलचल का पता चलते ही तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल या उससे अधिक क्षमता की तस्वीरें और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इसका व्यूइंग एंगल कम से कम 120 डिग्री है और यह 10 मीटर तक अदृश्य इन्फ्रारेड लाइट की मदद से रात में भी निगरानी कर सकता है। इसे महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विकसित और निर्मित किया गया है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।