LG Electronics IPO: पैसे रखें तैयार! आने वाला है ₹15,000 करोड़ का IPO, SEBI से मिली मंजूरी
LG Electronics IPO: शेयर मार्केट में जल्द ही LG Electronics की लिस्टिंग होगी। सेबी ने LG Electronics IPO को मंजूरी दे दी है। आर्टिकल में आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

साउथ कोरिया की कंपनी LG Electronics India Ltd को भारतीय शेयर बाजार में उतरने के लिए SEBI (Securities and Exchange Board of India) से मंजूरी मिल गई है। यह आईपीओ ₹15,000 करोड़ का होगा। इस आईपीओ में सभी निवेशकों को दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में निवेश का मौका मिलेगा।
दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी बनेगी LG
पिछले साल अक्टूबर में Hyundai Motors India Ltd की लिस्टिंग के बाद, LG Electronics India भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली दूसरी साउथ कोरियाई कंपनी होगी। कंपनी ने दिसंबर 2023 में SEBI के पास अपने IPO डॉक्युमेंट्स फाइल किए थे।
IPO में 15% हिस्सेदारी की बिक्री
IPO के तहत, LG Electronics India की पैरेंट कंपनी अपनी 10.18 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री करेगी, जो कंपनी की 15% हिस्सेदारी के बराबर है। यह IPO पूरी तरह से Offer for Sale (OFS) के तहत आएगा, यानी इससे मिलने वाली पूरी राशि LG Electronics India की पैरेंट कंपनी को जाएगी और कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा।
निवेशकों के लिए बड़ा मौका
LG Electronics India के IPO को लेकर निवेशकों में काफी उत्सुकता है। यह IPO उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो Consumer Electronics सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं।
IPO के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द
कंपनी ने अभी इश्यू प्राइस, शेयर अलॉटमेंट डेट और लिस्टिंग डेट जैसी जानकारी नहीं दी है। आने वाले दिनों में कंपनी इन डिटेल्स को जारी करेगी।
LG Electronics India: एक लीडिंग ब्रांड
LG Electronics India हाउस अप्लाइनेंस और Consumer Electronics के सेक्टर में लीडिंग कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स भारत और विदेशों में B2C (Business-to-Consumer) और B2B (Business-to-Business) दोनों तरह के कस्टमर को बेचे जाते हैं।
कंपनी न केवल वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, LED टीवी पैनल, इन्वर्टर एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट बनाती है, बल्कि इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और रिपेयर सर्विसेज भी देती है।
कहां हैं कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स?
LG Electronics India की प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स नोएडा (उत्तर प्रदेश) और पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित हैं, जहां से यह अपने प्रोडक्ट का निर्माण और सप्लाई करती है।

