scorecardresearch

Kronox Lab Sciences का IPO आज से खुला, 5 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Kronox Lab Sciences Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 5 जून तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल 130.15 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी प्रमोटर और मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 9,570,000 शेयर बेच रहे हैं।

Advertisement
Kronox Lab Sciences का IPO आज से खुला
Kronox Lab Sciences का IPO आज से खुला

Kronox Lab Sciences Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 5 जून तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल 130.15 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी प्रमोटर और मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 9,570,000 शेयर बेच रहे हैं। यह पूरी तरह OFS है, जिसमें कंपनी एक भी नए शेयर इश्यू नहीं करेगी।

advertisement

Also Read: शेयर बाजार में रिकॉर्ड 2000 अंक की तेजी, सेंसेक्स 76,738 और निफ्टी 23,338 ऑल टाइम हाई पर

रिटेल इनवेस्टर्स मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 110 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹129- ₹136 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹136 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,960 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1430 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,480 इन्वेस्ट करने होंगे। 

Also Watch: 3.5 रुपये से 31.75 रुपये तक! दो साल में 800% उछला ये मल्टीबैगर स्टॉक

इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज लिमिटेड ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा करीब 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी लगभग 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 60.29% रिटर्न

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज लिमिटेड का IPO ग्रे मार्केट में 60.29% यानी ₹82 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹136 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹218 पर हो सकती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।