scorecardresearch

फंड जुटाने की तैयारी में आईटी कंपनी, राइट्स इश्यू को बोर्ड की मंजूरी, शेयर में दिखी तेजी

IT सेक्टर की इस कंपनी ने फंड जुटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए नए इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। जानिए पूरी डिटेल

Advertisement

आईटी सेक्टर की कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) ने आज फंड रेजिंग की जानकारी दी है जिसके बाद आज स्टॉक हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। दोपहर 1:45 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.66% या 0.09 रुपये चढ़कर 13.79 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.58% या 0.08 रुपये की तेजी के साथ 13.77 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 23 सितंबर 2026 को हुई बैठक में राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दी गई है। इसके तहत कंपनी ₹1 फेस वैल्यू वाले नए इक्विटी शेयर अपने पात्र मौजूदा शेयरधारकों को जारी करेगी।

राइट्स इश्यू में वही शेयरधारक हिस्सा ले सकेंगे, जिनके पास कंपनी के शेयर रिकॉर्ड डेट पर होंगे। हालांकि, रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है और बाद में इसकी घोषणा की जाएगी।

कंपनी ने अभी राइट्स इश्यू की कुल राशि, शेयर की इश्यू कीमत, राइट्स एंटाइटलमेंट रेशियो, रिकॉर्ड डेट, इश्यू खुलने और बंद होने की तारीख, भुगतान की शर्तें जैसी अहम जानकारियां तय नहीं की हैं।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे एक प्रमुख ऑटोमोटिव फाइनेंस कंपनी ने एंटरप्राइज लोन इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म तैयार करने का काम दिया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कंपनी के लोन से जुड़े अलग-अलग सिस्टम को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और एक-दूसरे से जोड़ने वाले नेटवर्क के जरिए जोड़ना है।

यह प्लेटफॉर्म लोन आवेदन की शुरुआत करने वाले सिस्टम, ग्राहक प्रबंधन, क्रेडिट जांच और लोन सर्विसिंग सिस्टम को बाहरी वेरिफिकेशन और वित्तीय डेटा उपलब्ध कराने वाले प्रदाताओं से एक ही नियंत्रित लेयर के माध्यम से जोड़ेगा। इससे आवेदकों की पहचान और जानकारी की जांच, क्रेडिट का आकलन, लोन देने की पात्रता का फैसला और ग्राहकों के रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही, लोन से जुड़े अलग-अलग सिस्टम को जोड़ने की जटिलता भी कम होगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।