scorecardresearch
Advertisement

भारत टैक्सी लॉन्च पर सीएम योगी बोले, ड्राइवरों को मिलेगी ₹5 लाख सामाजिक सुरक्षा

उत्तर प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता मॉडल की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी के जरिए टैक्सी ड्राइवर, टू व्हीलर और थ्री व्हीलर संचालक जीरो कमीशन मॉडल के साथ जुड़ सकेंगे। ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज का लाभ भी मिलेगा। सीएम योगी ने बताया कि लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारत टैक्सी सेवा शुरू हो चुकी है। इस दौरान लखनऊ एयरपोर्ट, मेट्रो और पुलिस के साथ भारत टैक्सी के एमओयू भी हुए।