Tata Aeris की पहली झलक आई सामने! Tigor की जगह लेने वाली नई सेडान में दिखे नए लुक और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स
Tata Motors ने अपनी नई सब-4 मीटर सेडान Aeris का नया टीजर जारी किया है। यह कार मौजूदा Tigor की जगह लेगी। टीजर में इसके हेडलाइट, टेललाइट और नए अलॉय व्हील्स की झलक दिखाई गई है। कंपनी इसमें Tiago जैसे डिजाइन एलिमेंट्स के साथ मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन विकल्प दे सकती है।

In Short
- Tata Aeris टीजर में दिखे नए हेडलाइट टेललाइट और अलॉय व्हील डिजाइन
- Tigor की जगह आएगी नई सब-4 मीटर सेडान
- 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद
Tata Motors ने अपनी आने वाली सब-4 मीटर सेडान Tata Aeris का नया टीज़र जारी किया है। यह कार मौजूदा Tigor की जगह लेगी। नए टीजर में कंपनी ने कार के कई डिजाइन एलिमेंट्स की झलक दिखाई है, जिससे इसके एक्सटीरियर में होने वाले बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
टीज़र में सबसे पहले कार के हेडलाइट और टेललाइट के डिजाइन को दिखाया गया है। Tata Aeris में Tiago जैसे लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे, हालांकि कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। रियर प्रोफाइल में अतिरिक्त लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें कनेक्टेड टेललाइट सेटअप नहीं मिलेगा।

इसके अलावा टीज़र में नए डिज़ाइन वाले ब्लैकआउट अलॉय व्हील्स भी नज़र आए हैं। यह मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है। डिजाइन से जुड़े पुराने पेटेंट और रेंडर्स के आधार पर माना जा रहा है कि Aeris में Tiago जैसे बड़े ब्लैक बंपर क्लैडिंग नहीं दिए जाएंगे।

इंजन में मिलेगा पुराना सेटअप
नई Tata Aeris में मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद कम है। इसमें मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 84 bhp पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
इसके अलावा इसका CNG वेरिएंट भी आएगा, जिसमें 1.2 लीटर इंजन 72 bhp पावर और 96.5 Nm टॉर्क देगा। CNG मॉडल में भी 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की उम्मीद है।
प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी Aeris

Tata Aeris को Tiago के ऊपर पोजिशन किया जाएगा, इसलिए इसमें ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसका वेरिएंट लाइनअप मौजूदा Creative ट्रिम से आगे बढ़कर Accomplished वेरिएंट तक जा सकता है।
इसके केबिन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इसमें ग्रे कलर थीम वाला इंटीरियर मिलने की संभावना है। नए डिजाइन एलिमेंट्स और मौजूदा इंजन सेटअप के साथ Tata Aeris सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट में कंपनी की नई पेशकश होगी।

