scorecardresearch

Jio IPO की तैयारी तेज, 11 लाख करोड़ वैल्यूएशन पर आ सकता है इश्यू; तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने की तैयारी

ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक बताया कि यह अनुमान पहले सामने आई 130-170 अरब डॉलर की वैल्यूएशन उम्मीद से कम है। इसके बावजूद यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

मुकेश अंबानी की Reliance Industries की डिजिटल और टेलीकॉम यूनिट Jio Platforms अपने प्रस्ताविति आईपीओ में करीब 11 लाख करोड़ रुपये ($114 बिलियन) के वैल्यूएशन का टारगेट रख सकती है। ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक बताया कि यह अनुमान पहले सामने आई 130-170 अरब डॉलर की वैल्यूएशन उम्मीद से कम है। इसके बावजूद यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

advertisement

19 अक्टूबर वाले हफ्ते में खुल सकता है IPO

Jio का आईपीओ 19 अक्टूबर वाले हफ्ते में खुलने और 30 अक्टूबर से पहले शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना है। हालांकि, अंतिम तारीख, वैल्यूएशन और इश्यू से जुड़ी दूसरी शर्तों पर अभी चर्चा जारी है और इनमें बदलाव हो सकता है। 

Jio ने जून में ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। इसमें 27 करोड़ नए शेयर जारी करने की योजना है, जो IPO के बाद कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 2.93 फीसदी है।

Reliance और Airtel के बाद तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है

करीब 11 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर Jio भारत की तीसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन जाएगी। इसकी पैरेंट Reliance Industries का मार्केट कैप करीब 169 अरब डॉलर है, जबकि इसके कंपीटिटर Bharti Airtel की वैल्यू करीब 116 अरब डॉलर है।

Jio की वैल्यूएशन को लेकर पहले ज्यादा अनुमान लगाए गए थे। जून में Motilal Oswal Financial Services ने इसे 115-118 अरब डॉलर और Dolat Capital ने करीब 110 अरब डॉलर आंका था।

बाजार की कमजोरी का असर

भारत में हाल की शेयर बाजार की कमजोरी ने कई बड़े आईपीओ की कीमत तय करने पर असर डाला है। National Stock Exchange of India को भी अपना इश्यू छोटा करना पड़ा था।

फिर भी जियो का इश्यू करीब 3.4 अरब डॉलर जुटा सकता है। यह 2024 में Hyundai Motor की भारतीय इकाई के 2.9 अरब डॉलर के IPO से बड़ा होगा।

भारत के IPO बाजार में पहले ही इस साल जोरदार गतिविधि रही है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनियों ने रिकॉर्ड 9 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाए, जिससे इस साल अब तक कुल फंड जुटाने की रकम 13 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गई है।

Jio के IPO पर 19 बैंकर काम कर रहे हैं, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, बीएनपी पारिबा और सिटीग्रुप शामिल हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।