
JG Chemicals IPO Open : पैसा लगाना है या नहीं? क्या करना है?
JG Chemiacals के IPO का साइज ₹251.19 करोड़ है, जिसमें ₹165 करोड़ का फ्रेश इश्यू और लगभग ₹86.19 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹210 - ₹221 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

एक और केमिकल कंपनी का आईपीओ का रहा है। JG Chemicals का IPO आज यानि कि मंगलवार (5 मार्च 2024) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है, जो गुरुवार 7 मार्च को बंद हो जाएगा। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, प्रोडक्शन और इनकम दोनों के मामले में केमिकल कंपनी भारत में जिंक ऑक्साइड की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। JG Chemicals IPO के लिए एंकर निवेशकों को आवंटन सोमवार (4 मार्च 2024) को किया जा चुका है।
JG Chemicals IPO के बारे में जानिए

JG Chemiacals के IPO का साइज ₹251.19 करोड़ है, जिसमें ₹165 करोड़ का फ्रेश इश्यू और लगभग ₹86.19 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹210 - ₹221 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
निवेशक कम से कम 67 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 67 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल्स में बोली लगा सकते हैं। IPO का 50% क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और 35% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है।
Read Also - https://bazaar.businesstoday.in/share-market/story/iifl-news-rbi-bans-on-giving-gold-loan-920379-2024-03-05
IPO की लिस्टिंग और अलॉटमेंट
JG Chemicals IPO के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार (11 मार्च 2024) को किया जाएगा और कंपनी मंगलवार (12 मार्च 2024) को रिफंड शुरू करेगी. शेयर रिफंड के बाद उसी दिन आवंटियों के डीमैट खाते में जमा कर दिए जाएंगे. कंपनी की बुधवार (13 मार्च 2024) को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होने की संभावना है।
JG Chemicals IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर सेंट्रम कैपिटल, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और कीनोट फाइनेंशियल सर्विसेज हैं। जबकि, KFin Technology IPO के रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगा।
कितना है GMP
JG Chemicals IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम सोमवार (4 मार्च 2024) को +50 था. इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, इसका मतलब है कि JG Chemicals का शेयर ग्रे मार्केट में ₹50 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था. IPO प्राइस बैंड की ऊपरी लिमिट और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, JG Chemicals शेयर वैल्यू की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹271 प्रति शेयर बताई गई थी, जो IPO कीमत ₹221 से 22.62% ज्यादा है।
