IREDA Share: शानदार तिमाही नतीजे के बाद चढ़ गया भाव, अब खरीदें या बेचें?
आज के ट्रेडिंग सेशन में IREDA स्टॉक फोकस में बने हुए हैं। पिछले हफ्ते गुरुवार को कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे। इसके बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में सवाल आता है कि निवेशकों को शेयर खरीदना चाहिए या फिर बेचना चाहिए।

In Short
- गुरुवार को कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किये।
- शुक्रवार को कंपनी के शेयर गिरकर बंद हुए।
Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) ने पिछले हफ्ते तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे। इस नतीजे में कंपनी ने अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयर फोकस में बने हुए हैं। शक्रवार को शेयर में बिकवाली देखने को मिली थी, लेकिन आज स्टॉक बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
खबर लिखते वक्त कंपनी के शेयर 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 203.91 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।
शेयर में जारी उतार-चढ़ाव के कारण अब निवेशकों के मन में सवाल है कि वह शेयर को खरीदें या फिर बेचें? इस सवाल का जवाब नीचे जानते हैं।
कैसी है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन (IREDA Q3FY25 Result)
नेट प्रॉफिट: तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल मुनाफा 425.38 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा है। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 335.5 करोड़ रुपये था।
ऑपरेशनल रेवेन्यू: दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,698.45 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल-दर-साल में 35.6 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।
नेट इंटरेस्ट इनकम(NII): दिसंब को समाप्त हुआ तिमाही में कंपनी का नेट इनकम YoY की दर से 39 फीसदी बढ़कर 622.3 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 330 bps गिरकर 30.42 प्रतिशत रह गया।
एनपीए: इरडा का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) दिसंबर तिमाही में 2.68 फीसदी हो गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में 2.90 प्रतिशत था।
आउटस्टैंडिंग लोन: इरडा ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका आउटस्टैंडिंग लोन बुक 68,960 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की समान तिमाही में यह 50,580 करोड़ रुपये था।
IREDA शेयर परफॉर्मेंस (IREDA Share Performance)
पिछले हफ्ते शुक्रवार को इरडा के शेयर 3.4 प्रतिशत गिरकर 215.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। इरडा स्टॉक ने पिछले एक साल में 67.41 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 6 प्रतिशत गिर गए।
इरडा शेयर प्राइस टारगेट (IREDA Share Price Target)
मार्केट एनलिस्ट ने इरडा शेयर की रेटिंग को Hold किया है। इसके अलावा शेयर प्राइस टारगेट को 215 रुपये प्रति शेयर किया है। यह करेंट मार्केट प्राइस से 3.56 फीसदी ज्यादा है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
