
12 जुलाई को खुलेगा Utkarsh Small Finance Bank का IPO, निवेश से पहले ये जानिए
जुलाई महीने में बाजार काफी गर्म नजर आ रहा है। कई कंपनी ने निवेशको को अच्छा-खासा रिटर्न दिया तो वही पर कई कंपनी के आईपीओ भी खुल रहे है, अब Utkarsh Small Finance Bank का आईपीओ 12 जुलाई को खुलेगा।

जुलाई का महीना आईपीओ बाज़ार के लिए काफी गरम होने वाला है। कुल 5 नई कंपनियां इस महीने अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं। सबसे पहले बात करते हैं 12 जुलाई को अपना आईपीओ लाने वाली Utkarsh Small Finance Bank के आईपीओ के बारे में। इसका आईपीओ 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस फ्रेश इश्यू के जरिए कुल 500 करोड़ जुटाएगी। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर वैल्यू 23-25 रखी है। एक लॉट साइज में 600 शेयर होंगे और दोनो एक्सचेंजों पर शेयर लिस्ट होंगे।
Also Read: बूम-बूम हुआ बाज़ार, निफ्टी 19500 के पार, डिफेंस शेयर रॉकेट बने
कंपनी के बारे में जानकारी
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक मुख्यतौर पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी है जो यूपी बिहार बंगाल में छोटे कर्ज देती है। कंपनी को FY2016 में RBI की ओर से स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने की इजाजत मिली और फिर साल 2016 में कंपनी ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शुरुआत की। इस स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुख्यालय वाराणसी में है। FY23 में बैंक की लोन बुक 13,957 करोड़ रुपये की थी और इसी समय इसका डिपॉजिट बेस 13,710 करोड़ रुपये था। आईपीओ के लिए जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक कंपनी का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) रेश्यो FY23 में 3.23% पर रहा और नेट NPA रेश्यो (NNPA) 0.39% रिकॉर्ड किया गया।


